MP में मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजना, मिलेंगे 1 लाख रुपये 

c7515ab88e09eaf47892b167be2c32ae17861816290951094 original


Scholarship for MP Students: मध्य प्रदेश सरकार ने मेधावी छात्रों के लिए नई स्कॉलरशिप योजना शुरू करने का ऐलान किया है. भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत हर साल राज्य के 102 मेधावी छात्रों को एक-एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी. सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, कला और समग्र शिक्षा से जोड़ने की कोशिश की जाएगी. यह योजना स्कूल से लेकर कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर के छात्रों के लिए होगी. योजना का ढांचा जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और मूल्यांकन की प्रक्रिया शामिल है यह श्री कृष्ण पाठ्य न्यास की ओर से तैयार किया जाएगा. 

हर साल 102 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप 

मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार श्री राम तिवारी के अनुसार योजना के तहत हर साल कुल 102 स्कॉलरशिप दी जाएगी. इनमें 51 स्कॉलरशिप स्कूल स्तर के छात्रों के लिए होंगी. इनमें सरकारी, केंद्र सरकार, जनजाति कार्य विभाग, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र शामिल होंगे. बाकी 51 स्कॉलरशिप उच्च शिक्षा के लिए के छात्रों के लिए रखी गई है. उच्च शिक्षा वर्ग में आईटीआई, आईआईटी, मेडिकल, तकनीक और पत्रकारिता जैसे प्रोग्राम में पढ़ने वाले छात्रों के अलावा प्राइवेट उम्मीदवारों और रिसर्चर को भी शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-NMMSS Scholarship 2026-27 : NMMSS स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 31 अगस्त तक करें अप्लाई

14 विद्याओं और 64 कलाओं पर आधारित होगी योजना 

सरकार के अनुसार इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य केवल छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धि को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उन्हें भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी 14 विद्याओं और 64 कलाओं की अवधारणा से प्रेरित होकर अलग-अलग कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है. श्री राम तिवारी के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षा से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि आज के संदर्भ में भगवान श्री कृष्ण को पहला जेन जी भी कहा जा सकता है. उनके अनुसार श्री कृष्ण ने कम उम्र में असाधारण कार्य किए और बाद में उज्जैन में महर्षि सांदीपनि के मार्गदर्शन में 14 विद्याओं और 64 कलाओं का ज्ञान प्राप्त किया. 

कैसे होगा स्कॉलरशिप के लिए चयन?

इस योजना के लिए छात्रों को ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद उन्हें निर्धारित विषयों पर आधारित 30 से ज्यादा सवालों वाली ऑनलाइन प्रश्नावली का जवाब देना होगा. हर उम्मीदवार को सवालों का अलग सेट दिया जाएगा. अगर सफल उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध स्कॉलरशिप से ज्यादा होती है, तो पात्रों उम्मीदवारों में से अंतिम चयन लॉटरी के जरिए किया जाएगा. हालांकि योजना की पात्रता और चयन प्रक्रिया का ढांचा अभी श्री कृष्ण पाठ्य न्यास की ओर से तैयार किया जाना है. 

ये भी पढ़ें-IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *