आज कितना है सोना- चांदी का भाव? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड- सिल्वर की कीमत

ab3dbf0cd4c0f6edda93bbf55f17df8517904907521241435 original


सोना खरीदने वालों के लिए आज यानी 27 सितंबर 2026 का दिन भी खास है. सोने की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. आज 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब 1.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है.

वहीं चांदी की कीमत भी 2.45 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है. अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के हिसाब से सोने-चांदी के भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है. यहां से आप सोना और चांदी का भाव डिटेल में जान सकते हैं. 

आज 24 कैरेट सोने का क्या भाव है?
27 सितंबर को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 15,268 रुपए प्रति ग्राम है. यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,52,680 रुपए है.

22 कैरेट सोने की कीमत 13,995 रुपए प्रति ग्राम यानी 10 ग्राम के लिए करीब 1,39,950 रुपए है. वहीं 18 कैरेट सोना 11,451 रुपए प्रति ग्राम और 10 ग्राम के लिए 1,14,510 रुपए के आसपास है.  

चांदी का आज क्या भाव है? 
सोने के साथ चांदी की कीमत भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. 27 सितंबर को भारत में चांदी का भाव करीब 2,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम है. यानी 10 ग्राम चांदी करीब 2,450 रुपए और 100 ग्राम चांदी 24,500 रुपए की है.  

शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद में चांदी करीब 2,45,000 रुपए प्रति किलो है. चेन्नई, हैदराबाद और केरल में ये करीब 2,50,000 रुपए प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा है.  

सोना- चांदी की खरीदारी के समय क्या रखें ध्यान?
सोना खरीदते समय उस पर बीआईएस हॉलमार्क और कैरेट (जैसे 22k या 18k) की जांच जरूर करें. साथ ही चांदी पर भी शुद्धता के निशान (जैसे 99.9% शुद्ध या 92.5% स्टर्लिंग सिल्वर) देख सकते हैं. हमेशा पक्का जीएसटी बिल जरूर लें, जिसमें सोने की दर, वजन, मेकिंग चार्ज और 3% जीएसटी का अलग-अलग लिखा हुआ हो.

Amazon-Flipkart- JioMart को लगा तगड़ा झटका, हर्बीसाइड बेचने पर 10-10 लाख का जुर्माना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *