चेन्नई सुपर किंग्स की प्राथमिकता अभी नए कोच की तलाश करना है. 2009 से 2026 तक टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग अपने पद से हट चुके हैं, वो अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच नियुक्त हुए हैं. CSK फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने नए कोच को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. फ्रेंचाइजी ने ये भी स्पष्ट किया कि अभी हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर कोई बात नहीं चल रही. नए कोच को चुनने से पहले टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और वर्तमान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से सलाह ली जाएगी.
‘हार्दिक पांड्या को लेकर कोई फैसला नहीं’
CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन ने ये भी स्पष्ट किया है कि अभी हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है. माना जा रहा था कि चेन्नई दिलचस्पी दिखा सकती है. सीईओ ने कहा कि पांड्या पर चर्चा नए कोच चुनने के बाद हो सकती है. हालांकि अगर ऐसा होता है तो ये लगातार दूसरे साल टीम की बड़ी डील होगी. करने वाला होगा, क्योंकि पिछले साल ही टीम ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को रिलीज करके संजू सैमसन को लिया है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने स्पष्ट किया है कि अभी हार्दिक पांड्या के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है. यह मामला नए कोच पर छोड़ा जाएगा. क्रिकबज के अनुसार फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा, “हमने इस पर अभी सोचना शुरू नहीं किया है. पहले हम कोच चुनेंगे. हमें कई इच्छुक उम्मीदवारों के कॉल आए हैं. हम बैठकर अंतिम फैसला करेंगे.”
यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
‘विदेशी हो सकता है नया कोच’
रिपोर्ट में बताया गया है कि विश्वनाथन और CSK की होल-टाइम डायरेक्टर रूपा गुरुनाथ, एमएस धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ से सलाह लेने के बाद नए कोच को फाइनल करेंगी. अगर तब हार्दिक पांड्या ट्रेड के लिए उपलब्ध रहते हैं तो विचार किया जा सकता है. विश्वनाथन के मुताबिक, नया कोच शायद कोई विदेशी एक्सपर्ट होगा.
इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ब्रेंडन मैकुलम चेन्नई के नए हेड कोच बन सकते हैं. अटकलें थी कि मैकुलम ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच बनने में फ्लेमिंग की मदद की थी, अब फ्लेमिंग उनकी मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट