IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज

7824128b0c4bb521804b0bd5b857e46117864431293771120 original


IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमना कई भारतीय यात्रियों की ट्रैवल विशलिस्ट में शामिल रहता है. इसकी वजह यहां के मॉडर्न शहरों की चमक, पुरानी परंपराएं, खूबसूरत नजारे, चेरी ब्लॉसम और शानदार ट्रांसपोर्ट सिस्टम है. हालांकि पहली बार जापान जाने वालों के लिए भाषा, ट्रांसपोर्ट और अलग-अलग जगहों की प्लानिंग करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे यात्रियों के लिए IRCTC ने 10 दिन और 9 रातों का जापान टूर पैकेज पेश किया है. यह यात्रा 6 सितंबर को दिल्ली से शुरू होगी और 15 सितंबर को वापसी होगी. 

कितने रुपये से शुरू होगा पैकेज?

IRCTC के इस जापान टूर पैकेज की शुरुआत ट्रिपल शेयरिंग पर 3,45,999 रुपये प्रति व्यक्ति से होती है. वहीं ट्विन शेयरिंग के लिए 3,49,999 रुपये और सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 4,73,999 रुपये देने होंगे. 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ पैकेज की कीमत 2,92,499 रुपये और बिना बेड के 2,63,999 रुपये है.

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

इस टूर में दिल्ली से जापान की रिटर्न इकोनॉमी क्लास फ्लाइट, फोर-स्टार होटल में ठहरने की सुविधा और जापान टूरिस्ट वीजा फीस शामिल है. इसके अलावा रोजाना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर, एयरपोर्ट ट्रांसफर, एसी कोच से साइटसीइंग और लागू टैक्स भी पैकेज का हिस्सा हैं. 70 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस और इंग्लिश बोलने वाला टूर गाइड भी मिलेगा. 

यह भी पढ़ें – Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?

टोक्यो से शुरू होगा सफर

यात्रा की शुरुआत टोक्यो से होगी. यहां यात्री असाकुसा टेंपल, नाकामिसे शॉपिंग स्ट्रीट, उएनो पार्क, ओडाइबा और TeamLab Planets घूम सकेंगे. मौसम सही रहने पर माउंट फूजी के फिफ्थ स्टेशन भी ले जाया जाएगा. मौसम खराब होने पर इसके बदले ओशिनो हक्काई जाना होगा.  इसके बाद हाकोने में ओवाकुदानी वैली, हाकोने रोपवे और लेक आशी में हाकोने पाइरेट शिप क्रूज का एक्सपीरियंस मिलेगा. यात्रा में टोयोटा म्यूजियम और SCMAGLEV रेलवे म्यूजियम भी शामिल हैं. 

क्योटो, ओसाका, नारा और हिरोशिमा भी शामिल

पैकेज में क्योटो के अराशियामा बैंबू फॉरेस्ट, किंकाकु-जी टेंपल और फुशिमी इनारी ताइशा जैसी फेमस जगह शामिल हैं. ओसाका में ओसाका कैसल घूमने का मौका मिलेगा. इसके बाद नारा में टोडाई-जी टेंपल और खुले में घूमने वाले हिरण देखे जा सकेंगे. यात्रा का एक जरूरी हिस्सा हिरोशिमा होगा, जहां पीस मेमोरियल पार्क, मियाजिमा आइलैंड और इत्सुकुशिमा श्राइन का दौरा किया जाएगा. टूर के दौरान शिन-ओसाका से हिरोशिमा तक जापान की मशहूर शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से भी यात्रा होगी. 

यह भी पढ़ें – Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *