रोहित-गायकवाड़ करेंगे ओपन, सिराज की वापसी…चौथे ODI में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

ec2f9966b7866738d0799fa7c05a8a9c17944888016411212 original


न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में होने वाले चौथे वनडे में भारत की प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. शुभमन गिल अब बचे हुए दोनों मैच नहीं खेलेंगे, अंशुल कंबोज भी बाहर हो गए हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम में ऋतुराज गायकवाड़ के लिए मौका बन रहा है, जो रोहित शर्मा के साथ ओपन कर सकते हैं. हालांकि ईशान किशन भी विकल्प हैं, जो विकेटकीपिंग भी करते हैं और शानदार फॉर्म में भी हैं. मोहम्मद सिराज के लिए भी जगह बन सकती है, जो अभी तक इस सीरीज में नहीं खेले हैं.

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. बता दें कि 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए गिल अंतिम 2 वनडे का हिस्सा नहीं हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने सीरीज के शुरुआती 2 मैच जीते थे. तीसरा मैच बारिश के कारण बिना गेंद हुए रद्द हो गया था. टीम इंडिया 2-0 से आगे हैं. चौथा मैच जीतकर भारत सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगा, वहीं मेजबान न्यूजीलैंड अब सीरीज जीत नहीं सकती बस दोनों मैच जीतकर ड्रा कर सकती है.

रोहित शर्मा के साथ गायकवाड़ कर सकते हैं ओपन

शुभमन गिल के नहीं होने से ऋतुराज गायकवाड़ के लिए प्लेइंग 11 में मौका बन सकता है. वह रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. ओपनिंग पोजीशन के लिए ईशान किशन भी दावेदार हैं, जो जिनकी प्लेइंग 11 में जगह लगभग पक्की मानी जा रही है. दरअसल केएल राहुल भी टेस्ट टीम के साथ जुड़ गए हैं, जो चौथा और पांचवां वनडे नहीं खेलेंगे. अभी तक राहुल विकेटकीपिंग कर रहे थे, अब ईशान किशन कर सकते हैं. कुमार कुशाग्र के रूप में स्क्वाड में दूसरे विकेटकीपर हैं, जिन्हें शायद ही प्लेइंग 11 में मौका मिले. ईशान मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं.

 

मोहम्मद सिराज की बन सकती है जगह

अंशुल कंबोज भी टेस्ट टीम के साथ जुड़ गए हैं, जिन्होंने शुरुआती दोनों वनडे में खूब प्रभावित किया. उनके जाने से मोहम्मद सिराज की जगह प्लेइंग 11 में बन सकती है. सिराज ने अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला है.

चौथे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11  

रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें- U19 एशिया कप सेमीफाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *