श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ से क्लैश के चलते सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को होगा नुकसान? जानें- ओपनिंग डे प्रीडिक्शन

6edd496366861b237566ac77c8c6d86c1794549939986209 original


‘सिकंदर’ की असफलता के बाद, फैंस सलमान खान की अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई कारणों से इस वॉर ड्रामा में देरी हुई, लेकिन आखिरकार यह 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म का श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ से क्लैश होगा. दोनेों ही फिल्में को लेकर फ्रैंस में क्रेज है. ऐसे में जानते हैं क्या ‘ईठा’ से टकराव के चलते ‘मातृभूमि’ की ओपनिंग डे कमाई पर असर पड़ सकता है?

‘मातृभूमि’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? 
‘मातृभूमि’ ओरिजनली साल की पहली छ महीने के दौरान रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसमें देरी हो गई. यह एक वॉर या मिल्ट्री जॉनर  की फिल्म है, जिसके दर्शक लीमिटेड होते हैं. इसकी थीम भी भारत-चीन से जुड़ी है. वहीं फिल्म का प्रोडक्शन स्तर भी काफी कम है, जिससे इसकी सफलता की संभावनाएं और भी लीमिटेड हो जाती है. इस फिल्म के लिए एकमात्र पॉजिटिव पहलू सलमान खान हैं.

भले ही हाल के दिनों में इस मेगास्टार को ज्यादा सफलता न मिली हो, लेकिन वे अभी भी थिएटर में देश के सबसे बड़े ‘क्राउड-पुलर’ यानी दर्शकों को खींचने वाले सितारों में से एक हैं. ऐसे में फिल्म की  ओपनिंग को लेकर जो भी उम्मीदें हैं, वे केवल सलमान खान के नाम की वजह से हैं; वरना, शायद इस फिल्म की ओपनिंग भी न हो पाती.  पिंकविला के प्रीडिक्शन के मुताबिक ‘मातृभूमि’ 5 से 8 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. यानी ये डबल डिजिट में भी खात नहीं खोल पाएगी. हालांकि सही आंकड़े फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चल पाएंगे. 

ईठा कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? 
बता दें कि पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ एक रीजनल फिल्म जैसी लगती है, जो खासतौर पर महाराष्ट्र के दर्शकों के लिए है. फिल्म के लिए अच्छी बात यह है कि महाराष्ट्र एक बहुत बड़ा बॉक्स ऑफिस मार्केट है, जो अकेले ही किसी फिल्म को संभाल सकता है, इसे एक तरह से ‘मिनी-छावा’ कहा जा सकता है. ऐसे में इस फिल्म से भी ओपनिंग डे पर 5 से 8 करोड़ के बिजनेस की उम्मीद की जा रही है. वहीं अगर इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो कलेक्शन बढ़ भी सकता है. 

‘ईठा’ से क्लैश के चलते ‘मातृभूमि’ को होगा नुकसान? 
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ और श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के बीच क्लैश होने से, दोनों फिल्मों के बीच स्क्रीन का बंटवारा काफी कड़ा होगा. जहां ‘मातृभूमि’ को उत्तर भारत के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में अच्छी पकड़ मिलेगी, वहीं ‘ईठा’ महाराष्ट्र, पश्चिम और मध्य भारत के मल्टीप्लेक्स में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगी. ‘मातृभूमि’ गलवान संघर्ष पर आधारित एक गंभीर और इमोशनल वॉर ड्रामा है, जो एक्शन-ड्रामा पसंद करने वाले बड़े दर्शकों को आकर्षित करेगी.

जबकि ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में नजर आएंगी. इससे पहले, श्रद्धा अपनी ऐतिहासिक फिल्म ‘स्त्री 2’ की शानदार सफलता का अनुभव कर चुकी हैं. ऐसे में  फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि दोनों में से कौन किस पर भारी पड़ता है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *