चौथे वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. इस मैच में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं और प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव हुए हैं. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने एक या दो नहीं बल्कि अपनी प्लेइंग इलेवन में 6 बहुत बड़े बदलाव किए हैं. आखिरकार टीम इंडिया ने चौथे वनडे मैच में कुलदीप यादव को मौका दिया है.
चौथे वनडे की टीम में, भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने बदलाव किया है. दरअसल कुछ खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी के चलते ODI सीरीज के आखिरी 2 मैचों में नहीं खेलेंगे. ऐसे में भारतीय टीम के लिए ईशान किशन, कुलदीप यादव और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला है. गायकवाड़, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे.
प्लेइंग इलेवन में 9 बदलाव
एक तरफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव हुए हैं, क्योंकि शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज के ना होने से तीन स्थान रिक्त हो गए थे. उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और कुलदीप यादव को लाया गया है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम में डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, क्रिस्टीयन क्लार्क, जैकब डफी, नाथन स्मिथ के साथ माइकल ब्रेसवेल भी प्लेइंग इलेवन वापस आए हैं.
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर
क्या आज भी आएगी बारिश?
भारत और न्यूजीलैंड के पहले तीनों वनडे मैचों में बारिश हुई है. लेकिन अच्छी खबर यह है कि चौथे वनडे मैच के दिन माउंट माउंगानुई में बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरे दिन आसमान साफ रह सकता है.
वहीं माउंट माउंगानुई स्थित बे ओवल मैदान की बात करें तो यह बहुत ज्यादा हाई-स्कोरिंग नहीं रहा है. आखिरी बार इस मैदान पर किसी टीम ने 300 रन साल 2020 में बनाए थे.
यह भी पढ़ें:
वनडे सीरीज के बीच टीम इंडिया को मिला ‘बूस्ट’, टेस्ट सीरीज में खेलेंगे ऋषभ पंत