Aaj Ka Panchang 27 June 2026: आज साल के आखिरी शनि प्रदोष व्रत पर साध्य-रवि योग का संयोग, देखें शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग

16909e427ddb85c2fb65653bf4b68a5a1782505805237499 original


Hindi Panchang, 27 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार है. शनिवार को आने वाला प्रदोष व्रत इसलिए और भी महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इस दिन शनिदेव का प्रभाव भी जुड़ जाता है. मान्यता है कि भगवान शिव की कृपा से शनिदेव के कठिन प्रभाव भी शांत हो सकते हैं.

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जिन राशियों पर चल रही है उन्हें विशेष तौर पर आज महादेव का रुद्राभिषेक करना चाहिए. शिव साधना से शनि देव प्रसन्न होते हैं और अशुभता दूर होती है. 

27 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 27 June 2026)

  • तिथि – त्रयोदशी (26 जून 2026, रात 10.22 – 27 जून 2026, देर रात 12.53)
  • वार- शनिवार
  • नक्षत्र- अनुराधा
  • योग- साध्य, रवि योग
  • सूर्योदय- सुबह 5.54
  • सूर्यास्त- रात 07.13
  • चंद्रोदय- शाम 5.31
  • चंद्रोस्त- सुबह 3.33, 26 जून
  • चंद्र राशि- वृश्चिक

चौघड़िया मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया –  सुबह 5.25 – सुबह 8.54
  • शाम का चौघड़िया – रात 8.38 – देर रात 12.24

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

  • राहुकाल –  सुबह 8.,55 – सुबह 10.39
  • यमगण्ड काल- दोपहर 2.09 – दोपहर 3.54
  • विडाल योग – रात 10.22 – सुबह 5.26, 28 जून
  • गुलिक काल – सुबह 5,25 – सुबह 7.10

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 27 June 2026)

  • सूर्य- मिथुन
  • चंद्रमा – वृश्चिक
  • मंगल- वृषभ
  • बुध- कर्क
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

27 जून 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष राशि (Aries)
घर-परिवार के पुराने मामलों और भरोसेमंद व्यक्ति की गलती से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य और सावधानी बनाए रखें. कार्यस्थल पर सहयोग कम मिलने से अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन शांत रहकर काम करें.

वृषभ राशि (Taurus)
पार्टनरशिप और नए बिजनेस की शुरुआत के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा, अचानक बड़े अवसर मिल सकते हैं. नौकरी और पढ़ाई में भी आपकी मेहनत और विचारों की खूब सराहना होगी.

मिथुन राशि (Gemini)
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और बिजनेस में ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखें. नौकरी और करियर में नई जिम्मेदारियां व अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

कर्क राशि (Cancer)
ऑनलाइन बिजनेस, करियर और नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार और जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक बातचीत होगी.

सिंह राशि (Leo)
घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह सतर्क रहने की जरूरत है, विशेषकर कागजी कामों और स्वास्थ्य को लेकर. गुस्से या लापरवाही से बचें और छात्रों को अनुशासन बनाए रखना होगा.

कन्या राशि (Virgo)
नई शुरुआत, बिजनेस विस्तार और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. छात्रों और युवाओं को नेतृत्व और सम्मान मिलने के योग हैं.

तुला राशि (Libra)
पारिवारिक और पुश्तैनी मामलों में समाधान मिलने की संभावना है और ऑफिस में आपकी छवि मजबूत होगी. स्वास्थ्य और संतुलित दिनचर्या पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आत्मविश्वास और समझदारी से आप व्यापार और नौकरी में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. परिवार और समाज में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और युवा अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

धनु राशि (Sagittarius)
खर्चों और निवेश को लेकर सावधानी बरतें क्योंकि कामकाज में दबाव बढ़ सकता है. रिश्तों और स्वास्थ्य दोनों में धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.

मकर राशि (Capricorn)
परिवार और व्यापार से जुड़ी अच्छी खबरें मिल सकती हैं तथा बड़े अवसर सामने आएंगे. करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अनुभव और मार्गदर्शन सफलता दिलाएगा.

कुंभ राशि (Aquarius)
नई तकनीक और प्रोफेशनल स्किल्स पर काम करने से करियर में लाभ मिलेगा. सामाजिक सम्मान और कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिलने के मजबूत योग हैं.

मीन राशि (Pisces)
भाग्य का साथ मिलेगा और व्यापार में नई रणनीतियां लाभ दे सकती हैं. करियर, परिवार और सामाजिक जीवन में सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

आज का लकी कलर 

काला और नीला रंग

Shani Sade Sati: शनि की साढ़े साती से इस राशि को 2027 में भी नहीं मिलेगी राहत, नुकसान से बचने के लिए क्या करें? नोट करें उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *