IND vs NZ 4th ODI Live: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 334 रनों का लक्ष्य, विल यंग ने जड़ा शानदार शतक

02e147455a411c452ea8beb5531966f417945458817101364 original


भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चौथे वनडे के लिए माउंट मौनगानुई के बे-ओवल के मैदान पर में आमने-सामने हैं. इस मैच के जरिए टीम इंडिया की नजर सीरीज जीतने पर होगी. मुकाबले में श्रेयस अय्यर भारत की कप्तानी करते दिखाई देंगे. शुरुआती तीन मैचों में नियमित कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी की. अब आखिरी दो मैचों के लिए अय्यर मेन इन ब्लू की कमान संभालेंगे. यह पहला मौका होगा कि जब अय्यर वनडे में भारत की कप्तानी करेंगे. 

वह टीम इंडिया के लिए 29वें वनडे कप्तान बनेंगे. गिल सहित कुछ स्टार खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के चलते आखिरी दो वनडे नहीं खेल रहे हैं. ODI सीरीज 15 नवंबर को समाप्त हो रही है, जबकि टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से हो रही है. दोनों के बीच गैप बहुत है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिलेगा. गैप को बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों ने आखिरी दो मैच नहीं खेलने का फैसला किया. यह किसी खिलाड़ी का निजी नहीं, बल्कि बीसीसीआई का फैसला है. 

बारिश में धुल गया था तीसरा वनडे 

बीते मंगलवार (10 नवंबर) हैमिल्टन सेडन पार्क का तीसरा वनडे बारिश में धुल गया था. टॉस के बाद तेज बारिश के चलते मैच बगैर कोई गेंद फिके ही रद्द हो गया था. शुरुआती दोनों मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी. लिहाजा मेन इन ब्लू सीरीज में 2-0 से आगे है. अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथे मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

मुकाबले के लिए भारत का स्क्वॉड 

रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर. 

मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड 

विल यंग, ​​फिन एलन, निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल हे, ब्रेट रैंडेल. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *