‘भैंस, हाथी, हिप्पो हो गई है…’, स्वरा भास्कर ने ‘मोटी’ ब्लाउज पहनकर ट्रोलर्स को दिया जवाब

529994886698eae0cdf9d74d7ce888d517904883496641400 original


अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है. इस बार शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. शो में 15 जानी-मानी हस्तियां बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. सभी कंटेस्टेंट ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ के रूप में एक-दूसरे के खिलाफ सत्ता की जंग लड़ते नजर आएंगे. इन्हीं कंटेस्टेंट्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम भी शामिल है.

शो के प्रीमियर एपिसोड में स्वरा भास्कर ने अपने बेबाक अंदाज में ट्रोल्स को करारा जवाब दिया. दरअसल, स्वरा पर्पल साड़ी में नजर आईं, लेकिन उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके ब्लाउज ने खींचा. उनके ब्लाउज पर ‘मोटी’ लिखा हुआ था. आखिर स्वरा ने ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज क्यों पहना और इसके पीछे क्या वजह थी? आइए जानते हैं पूरा मामला.

‘मोटी’ कहकर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब

शो में स्वरा भास्कर ने बताया कि बेटी राबिया के जन्म के बाद से ही उनके बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट्स किए जाते रहे हैं. एक्ट्रेस ने वीरेंद्र सहवाग से बात करते हुए कहा, ‘मेरी बेटी तीन साल की है और तीन साल से मुझे इतना लोगों ने… अजनबियों ने, जिनको मैं बिल्कुल नहीं जानती, सोशल मीडिया पर, यहां-वहां.’

ये भी पढ़ें:- ‘लव एंड वॉर’ की तिकड़ी का दिखा जलवा, भंसाली संग डिनर डेट पर निकले आलिया-रणबीर और विक्की

स्वरा ने आगे बताया कि उन्हें किस तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, ‘मोटी हो गई है, भैंस हो गई है, गाय हो गई है, हिप्पो हो गई है, हाथी हो गई है. मैंने कहा मैं सब हो गई हूं. अब मैं आपके इन सारे टर्मिनोलॉजी को स्वीकार करके इसे अपना रही हूं.’

स्वरा ने इसी सोच के साथ ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज को अपने लुक का हिस्सा बनाया. स्वरा ने कहा, ‘जब लोग मुझे इन नामों से बुलाते हैं, तो अब मैं इन शब्दों को लेकर शर्मिंदा होने के बजाय इन्हें खुद अपनाना चाहती हूं.’

कब हुई थी स्वरा भास्कर की शादी?

बता दें कि स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को नेता फहद अहमद से शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात जनवरी 2020 में सीएए आंदोलन के दौरान हुई थी. कपल ने 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद 16 फरवरी को दोनों आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंधे. 

भैंस, हाथी, हिप्पो हो गई है...', स्वरा भास्कर ने 'मोटी' ब्लाउज पहनकर ट्रोलर्स को दिया जवाब

इसके बाद मार्च 2023 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी का जश्न मनाया गया. शादी के कुछ महीने बाद 23 सितंबर 2023 को उनकी बेटी राबिया का जन्म हुआ. 

भैंस, हाथी, हिप्पो हो गई है...', स्वरा भास्कर ने 'मोटी' ब्लाउज पहनकर ट्रोलर्स को दिया जवाब

कब और कहां देखें ‘राइज एंड फॉल 2’?

‘राइज एंड फॉल 2’ में स्वरा भास्कर के अलावा करण पटेल, तेज प्रताप यादव, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, शहजाद पूनावाला, सिवेट तोमर, कायरा अनु, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, निहारिका तिवारी, सारा गुरपाल, राज ग्रोवर, इरिना रूड़ाकोवा और अनीश भगत भी नजर आ रहे हैं. शो को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है. इसके नए एपिसोड रोज दोपहर 12 बजे आते हैं.

ये भी पढ़ें:- TV Serial Spoilers: अनुपमा की जान बचाएगा रणविजय, प्रभात के एक्सीडेंट से मचेगा हड़कंप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *