‘हमें कातिल कह रहे हैं…’, गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर भड़कीं बहू कश्मीरा शाह

85d30b6286f88ce7630cd31a0f447b5c17905242669311403 original


बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर का नाम लगातार एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है. इसी बीच सुनीता आहूजा के साथ भी अनबन रिश्ते के चर्चे खूब हैं. बीते दिनों ही कमल रानी ने सुनीता का बिना नाम लिए उन पर पति को जान से मारने का आरोप लगाया था, जिसके बाद बहू कश्मीरा शाह ने गुस्सा जाहिर किया है.

दरअसल, सुनीता ने एक वीडियो में कहा था कि उनका घर बेवजह टूट रहा है. इसी के बाद कोमल रानी की एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिखा था लेकिन कहा था, ‘जिसका घर पहले से टूटा हो उसे कोई और क्या तोड़ेगा.’ साथ ही उन्होंने पति को जान से मारने का आरोप बिना नाम लिए लगाया था लेकिन इसे सुनीता से जोड़ा जा रहा था.

सुनीता के सपोर्ट में आईं बहू कश्मीरा शाह

वहीं, गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल को कश्मीरा शाह ने मुंहतोड़ जवाब दिया और जाहिर किया कि उन्होंने मामी सुनीता को सपोर्ट किया. कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मेरे करियर को 30 साल हो गए और 50 फिल्मों में काम करने के बावजूद भी मेरे किसी को-स्टार को मेरी पर्सनल लाइफ या भावनाओं के बारे में कुछ भी पता नहीं था. मैंने सिर्फ एक ही इंसान को बताया, जो मेरे पति कृष्णा अभिषेक हैं.’

यह भी पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ ने ओपनिंग वीकेंड में गाड़े झंडे, ‘आवारापन 2’ समेत 6 हिंदी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘मर्डरर’ कहने पर भड़कीं कश्मीरा शाह

कश्मीरा शाह ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैंने काम की जगह पर भी कभी ऐसे रिश्ते के बारे में नहीं सुना, जहां पर कोई साथ का काम करने वाला इतनी पर्सनल चीजें जानता हो. मैं जानती हूं कि मैं एक मजबूत महिला हूं. मैंने मजबूर महिलाओं वाले परिवार में शादी की है. अक्सर हमें बदतमीज, घमंडी, हावी होने वाली, फोकस्ड या मतलबी कहा जाता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि हम अपने परिवार का ध्यान रखती हैं. लेकिन ये पहली बार है जब हमें कातिल कहा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने ट्रोल्स को फिर दिया जवाब, फटे जूतों में होस्ट किया वीकेंड का वार

अगर हर मां, पत्नी, बहन, बुआ/मौसी और उनके कुत्तों को उस एक आदी की रक्षा करने के लिए कातिल कहा जाता है, जिसे वो प्यार करती हैं. चाहे वो फादर हो, हसबैंड, भाई या कुत्ता हो…ठीक है. मुझे गर्व है कि आप ऐसी महिला हैं सुनीता आहूजा और मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *