‘शोले’ के बाद इंडस्ट्री से दूर होने वाले थे अमजद खान, बुरे वक्त में अंडरवर्ल्ड ने बढ़ाया था मदद का हाथ

1e1f1560654bbd5ac0d10cf703c6554e17943052350201064 original


हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ में गब्बर सिंह का किरदार निभाकर काफी लोकप्रियता बटोरने वाले दिग्गज और दिवंगत अभिनेता अमजद खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है. उनका जन्म 12 नवंबर 1940 को मुंबई में हुआ था. चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम करने के बाद भी उन्होंने बॉलीवुड में काम करना जारी रखा और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन विलेन में से एक कहलाए.

11 साल की उम्र में किया था एक्टिंग डेब्यू

अमजद खान ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज सिर्फ 11 साल की उम्र में किया था. सबसे पहले वो फिल्म ‘नाजनीन’ (1951) में नजर आए थे. इसके बाद अभिनेता अपने पिता की फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ में दिखाई दिए थे. 

शोले के अलावा इन फिल्मों से भी बनाई पहचान 

बतौर एक्टर उनके एक्टिंग करियर का आगाज साल 1973 की फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ से शुरू किया था. हालांकि उन्होंने पहली बड़ी और खास पहचान साल 1975 की फिल्म ‘शोले’ से हासिल की. इसमें गब्बर सिंह के रोल से वो अमिट छाप छोड़ने में कामयाब हुए. शोले के अलावा अमजद ने ‘गंगा की सौगंध’, ‘चंबल की कसम’, ‘नसीब’, ‘लावारिस’, ‘याराना’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘कुर्बानी’ और ‘चमेली की शादी’ जैसी फिल्मों से भी बनाई थी.

जब अपने वादे से मुकर गए अमजद खान

अमजद खान ने एक इंटरव्यू में खुद को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया था. उन्होंने शोले को लेकर बताया था कि अगर ये फिल्म सुपरहिट हो जाती है तो वो फिल्मों में काम करना बंद कर देंगे. शोले सुपरहिट नहीं, बल्कि ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर निकली और भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर हो गई. लेकिन, अमजद अपने वादे से मुकर गए और इंडस्ट्री में काम करना जारी रखा.

जब अंडरवर्ल्ड ने बढ़ाया था मदद का हाथ

अमजद खान का महज 51 साल की उम्र में 27 जुलाई 1992 को निधन हो गया था. अमजद के बेटे शादाब खान ने एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विकी लालवानी को बताया था कि पिता के निधन के बाद उनकी कई फिल्मों की टोटल 1.27 करोड़ रुपये फीस फिल्ममेकर्स से लेनी थी. 

जब ये बात अंडरवर्ल्ड को पता चली तो एक गैंगस्टर ने शादाब की मां को फोन करके कहा था कि वो ये फीस बॉलीवुड वालो से तीन दिन में वसूल करके दे देंगे. हालांकि उनकी मां ने अंडरवर्ल्ड की मदद लेने से इनकार कर दिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *