Home Remedies to Get Rid of Lizards : जैसे ही गर्मियां आती हैं, घर में छिपकलियों की परेशानी बढ़ जाती है. इनका नाम सुनते ही कई लोग डर जाते हैं. ये छोटी सी होती हैं और इंसानों से खुद भी डरती हैं, लेकिन फिर भी इन्हें देखते ही लोग घबरा जाते हैं, चीखने लगते हैं या कमरे से बाहर निकल जाते हैं. खासकर किचन, बाथरूम और दीवारों के कोनों में दिख जाएं तो और भी ज्यादा डर लगने लगता है. छिपकलियां घर में ज्यादातर इसलिए आती हैं क्योंकि उन्हें खाने के लिए कीड़े-मकोड़े मिलते हैं. जहां गंदगी, नमी और रोशनी ज्यादा होती है, वहां ये आसानी से दिख जाती हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर और दीवार के कोनों पर खास स्प्रे करने से आप इन्हें बिना किसी नुकसान पहुंचाए घर से दूर रख सकते हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं दीवार के कोनों पर कौन सा स्प्रे करें, जिससे घर में छिपकली का आतंक खत्म हो जाएगा.
दीवार के कोनों पर कौन सा स्प्रे करें
1. काली मिर्च का स्प्रे – काली मिर्च की तेज गंध छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है. इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाएं और इसे स्प्रे बोतल में भर लें. इसे दीवारों के कोनों, किचन और उन जगहों पर छिड़कें जहां छिपकली ज्यादा आती है. इससे छिपकलियां दूर भागती हैं.
2. प्याज और लहसुन का स्प्रे – प्याज और लहसुन में मौजूद तेज गंध भी छिपकलियों को दूर भगाने में मदद करती है. इसे बनाने के लिए एक प्याज और 4-5 लहसुन की कलियों का रस निकालकर पानी में मिलाएं और स्प्रे बोतल में भर लें. इस मिश्रण को उन जगहों पर स्प्रे करें जहां छिपकलियां दिखती हैं. हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से अच्छा असर दिखेगा.
3. कपूर और डिटॉल का स्प्रे – यह तरीका भी काफी असरदार माना जाता है. इसके लिए एक बोतल में पानी लें, उसमें 2-3 कपूर की गोलियां पीसकर डालें और 2-3 ढक्कन डिटॉल मिलाएं. इस घोल को दरवाजों, अलमारी के पीछे और दीवार के कोनों पर छिड़कें. इसकी गंध से छिपकलियां पास नहीं आती हैं.
इन आसान घरेलू उपायों को भी करें ट्राई
1. नेफ्थलीन बॉल्स का यूज – नेफ्थलीन की गोलियों की गंध भी छिपकलियों को पसंद नहीं होती है. इन्हें अलमारी, सिंक के नीचे या स्टोर रूम के कोनों में रख दें. इससे छिपकलियां दूर रहेंगी.
2. अंडे के छिलकों का ट्रिक – यह एक आसान और सस्ता उपाय है. अंडे के छिलकों को दीवार के कोनों या खिड़की के पास रख दें. माना जाता है कि छिपकलियां इन्हें देखकर डर जाती हैं और वहां नहीं आती हैं.
यह भी पढ़ें –कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे ‘भटूरा मास्टर’
घर में रखें ये सावधानियां
1. रात में बेवजह लाइट चालू न रखें, क्योंकि इससे कीड़े और छिपकलियां आती हैं.
2. घर के कोनों, अलमारी और किचन को साफ रखें.
3. नमी और गंदगी से बचें, क्योंकि यही छिपकलियों को अट्रैक्ट करती है.
यह भी पढ़ें – Pressure Cooker Blast Safety Tips : इन गलतियों की वजह से प्रेशर कुकर में हो जाता है ब्लास्ट, हमेशा ध्यान रखें ये बातें