PLI स्कीम: सरकार ने कंपनियों को जारी किए 36,754 करोड़, बढ़ेगा उत्पादन

72aaa48892606bbc42616657e0067c2d17903482464321435 original


देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की PLI स्कीम लगातार आगे बढ़ रही है. सरकार ने PLI स्कीम के तहत कंपनियों को अब तक 36,754 करोड़ रुपए का इंसेंटिव जारी किया है. ये रकम जून 2026 तक के आंकड़ों हैं.  

PLI स्कीम के तहत कंपनियों को उनके उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी के आधार पर इंसेंटिव दिया जाता है. सरकार का मकसद देश में ज्यादा से ज्यादा सामान बनाना, निवेश बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है.

सबसे ज्यादा पैसा किसे मिला?
PLI स्कीम के तहत सबसे ज्यादा इंसेंटिव बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेक्टर को मिला है. इस सेक्टर की कंपनियों को जून 2026 तक 19,090.98 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं. 

इसके बाद फार्मा सेक्टर की कंपनियों को 6662 करोड़ रुपए मिले हैं. वहीं, फूड प्रोडक्ट्स सेक्टर को 3271.44 करोड़ रुपए और ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर को 3,174.15 करोड़ रुपए का इंसेंटिव मिला है.  

किन-किन सेक्टर को मिला इंसेंटिव?
PLI स्कीम के तहत सरकार ने कई अलग- अलग सेक्टर को फायदा दिया है. इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, टेक्सटाइल, फूड प्रोडक्ट्स और व्हाइट गुड्स जैसे सेक्टर शामिल हैं.

जून 2026 तक कुछ प्रमुख सेक्टर में जारी इंसेंटिव की लिस्ट यहां देखें- 

  • बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण- 19,090.98 करोड़ रुपए
  • फार्मास्यूटिकल्स- 6,662 करोड़ रुपए
  • फूड प्रोडक्ट्स- 3,271.44 करोड़ रुपए
  • ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स- 3,174.15 करोड़ रुपए
  • दूरसंचार और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स- 2,796 करोड़ रुपए
  • व्हाइट गुड्स- 593 करोड़ रुपए
  • टेक्सटाइल- 386 करोड़ रुपए
  • स्पेशलिटी स्टील- 236 करोड़ रुपए
  • आईटी हार्डवेयर- 98 करोड़ रुपए
  • ड्रोन- 93 करोड़ रुपए  

कितने करोड़ रुपए का निवेश आया?

PLI स्कीम का असर सिर्फ इंसेंटिव तक नहीं है. DPIIT के आंकड़ों के मुताबिक, 30 जून 2026 तक 14 PLI सेक्टर में कुल 2.58 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश हुआ है. 

इस निवेश से इन सेक्टर में उत्पादन और बिक्री भी बढ़ी है. जून 2026 तक PLI स्कीम के तहत 23.79 लाख करोड़ रुपए का उत्पादन और बिक्री दर्ज की गई है, जबकि निर्यात 15.53 लाख करोड़ रुपए रहा है.  

14.57 लाख से ज्यादा बने रोजगार
सरकार ने साल 2020 में 14 प्रमुख सेक्टर के लिए PLI स्कीम शुरू की थी. सरकार के मुताबिक PLI स्कीम से रोजगार के मौके भी बढ़े हैं. जून 2026 तक इस योजना के तहत 14.57 लाख से ज्यादा रोजगार पैदा हुए हैं.  

अभी नहीं लगेगा चार्ज, 3 दिन तक किसी भी बैंक के ATM से फ्री निकालें कैश- SBI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *