कितना बढ़ा आज LPG सिलेंडर का रेट? देखें दिल्ली से पटना तक का भाव

3b6af4cdfe73fd52fe9a5139997146f617905623985511379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर दरें अपरिवर्तित, 1 अक्टूबर को अपडेट.
  • 1 अक्टूबर से सब्सिडी हेतु बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य.
  • अधूरी e-KYC पर सब्सिडी बंद, बाजार दर पर गैस.

आज 28 सितंबर को दिल्ली में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2747.50 रुपये में बिक रहा है. यानी कि दिल्ली से पटना तक के रेट पहले के स्तर पर ही बरकरार हैं. 1 अक्टूबर को LPG सिलेंडर के रेट अपडेट किए जाएंगे. हालांकि इस बार महीन की पहली तारीख को सब्सिडी के नियमों में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इसके तहत बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य रूप से कराना शामिल है.

 पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अब से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का लाभ उठाने के लिए बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया है. इसके तहत, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है, उन्हें 1 अक्टूबर से मिलने वाली सरकारी सब्सिडी बंद हो जाएगी. बहरहाल, आपका गैस कनेक्शन चालू रहेगा, सिलेंडर की डिलीवरी भी होती रहेगी, लेकिन आपको सब्सिडी वाले रेट पर नहीं, बल्कि बाजार भाव पर गैस सिलेंडर खरीदना होगा.

आज LPG सिलेंडर की कीमत

शहर घरेलू सिलेंडर के रेट कमर्शियल सिलेंडर के रेट 
दिल्ली 942 रुपये 2,747.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,701 रुपये
कोलकाता  968 रुपये 2,884 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,831 रुपये
हैदराबाद 994 रुपये 2,996 रुपये
चेन्नई 957.50 रुपये 2,916.5 रुपये
कटक 968.00 रुपये 2,885 रुपये
कोयंबटूर 959.00 रुपये 2,940 रुपये
रांची  1,010.50 रुपये 2,925.50 रुपये

आज कच्चे तेल की कीमत

आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान तेल की कीमतों में 1% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद अब  ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को फिर से खोलने को लेकर नई अनिश्चितता पैदा हो गई.

आज ब्रेंट क्रूड 0.80% उछलकर 98.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद पिछले हफ्ते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 8% की भारी गिरावट दर्ज की गई थी.

ये भी पढ़ें:

आज के लिए जारी हुआ पेट्रोल-डीजल का रेट, जानें आपके शहर में 1 लीटर की कीमत 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *