बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस आरआरबी रिक्रूटमेंट को लेकर नया अपडेट आया है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने आरआरबी भर्ती की संशोधित वैकेंसी जारी कर दी है. इसके तहत अब कुल 13,757 पदों पर भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए 13,745 पदों की वैकेंसी पहले घोषित की गई थी. यानी संशोधित सूची में कुल 12 पद बढ़ाए गए हैं. आईबीपीएस आरआरबी XV भर्ती के तहत देशभर के रीजनल रूरल बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) और ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 के पदों पर नियुक्ति की जानी है. संशोधित वैकेंसी में सबसे ज्यादा पद ऑफिस असिस्टेंट के हैं. वहीं बढ़ी हुई भर्ती वैकेंसी ऑफिसर स्केल 2 के पदों में जोड़ी गई है.
संशोधित वैकेंसी के अनुसार ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के 8,222 पद हैं. ऑफिसर स्केल 1 के लिए 4,256 पद निर्धारित है. इसके अलावा ऑफिसर स्केल 2 जनरल बैंकिंग ऑफिसर के 666, आईटी के 182, चार्टर्ड अकाउंटेंट के 82, लॉ ऑफिसर के 56, ट्रेजरी मैनेजर के 19, मार्केटिंग ऑफिसर के 16 और एग्रीकल्चर ऑफिसर के 38 पद है. वहीं ऑफिसर स्केल 3 के लिए 220 पद रखे गए हैं. इस तरह सभी पदों को मिलाकर कुल भर्ती 13,757 पदों पर की है.
स्केल 2 में बढ़ी है वैकेंसी
संशोधित लिस्ट में एक्स्ट्रा पद ऑफिसर स्केल 2 के लिए एक्सपर्ट पदों में जोड़े गए हैं. इनमें सबसे बड़ा बदलाव को ऑफिसर की वैकेंसी में हुआ है. इसकी संख्या बढ़कर 56 हो गई. इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट के पदों में एक और ट्रेजरी मैनेजर के पदों में एक वैकेंसी बढ़ाई गई है. असिस्टेंट ऑफिस और ऑफिसर असिस्टेंट 1 की वैकेंसी में इस संशोधित अपडेट के तहत कोई बदलाव नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें-UPSSSC PET 2026 की नई तारीखों का ऐलान, जारी हुआ रिवाइज्ड शेड्यूल
आवेदन की तारीख और फीस
आईबीपीएस आरआरबी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को इस अवधि में रजिस्ट्रेशन, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने और आवेदन फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आवेदन फीस की बात करें तो एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और ऑफिस असिस्टेंट के लिए एलिजिबल पूर्व सैनिकों के लिए 175 रुपये फीस निर्धारित की गई है. वहीं दूसरे उम्मीदवारों के लिए फीस 850 रुपये निर्धारित की गई है
कब होंगे IBPS RRB के एग्जाम?
आईबीपीएस के कैलेंडर के अनुसार ऑफिसर स्केल 1 की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को होगी. ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. ऑफिसर स्केल 2 और स्केल 3 की परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होगी. ऑफिसर स्केल 1 की मुख्य परीक्षा भी 20 दिसंबर को निर्धारित है, जबकि ऑफिस असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को होगी. ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 के इंटरव्यू जनवरी-फरवरी 2027 में आयोजित किए जाने हैं.
ये भी पढ़ें-CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI