2015 में ही गुपचुप सगाई कर चुके थे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, ऐसे खुला राज

e85c677bc5152d1612b2c98721b3ccee17945438262471296 original


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के लवेबल कपल्स में से एक हैं. दोनों ने अपनी सगाई की बात 3 साल से ज्यादा समय तक दुनिया से छिपाकर रखी थी. इसके बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में शादी कर ली. दोनों ने इटली के लेक कोमो में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी लेकिन शानदार शादी की.

8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हुआ. इसके बाद 19 सितंबर 2026 को दोनों दूसरी बेटी के माता-पिता बने. उन्होंने अपनी छोटी बेटी का नाम देवी रखा है.

2015 में ही गुपचुप सगाई कर चुके थे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
इस बात का खुलासा ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन में दोनों की मौजूदगी के दौरान हुआ था. बातचीत के दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने 2015 में ही दीपिका पादुकोण को प्रपोज कर दिया था. इसी के साथ दोनों की सगाई हुई थी, लेकिन उस समय उन्होंने इस बात को पब्लिकली नहीं किया था. एक्टर ने मजाकिया अंदाज में ये भी बताया कि उन्होंने अपने रिश्ते को पक्का करने का फैसला क्यों लिया था.

रणवीर ने कहा, ‘इससे पहले कि कोई और आ जाए, मैंने सोचा कि मैं अपनी चप्पल रख देता हूं.’ इस पर दीपिका पादुकोण ने पति के इस फैसले को मजाकिया अंदाज में ‘एडवांस बुकिंग’ बताया.

2015 में ही गुपचुप सगाई कर चुके थे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, ऐसे खुला राज

बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पहली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013) में साथ काम किया था. इसके बाद दोनों ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में भी साथ नजर आए.

बाद में दोनों ने स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ’83’ में भी साथ स्क्रीन शेयर की. इस फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाया था.

रणवीर-दीपिका का वर्क फ्रंट
रणवीर सिंह आखिरी बार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आए थे. वहीं, मदरहुड एंजॉय कर रहीं दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं. फिल्म का पहला गाना तू मिल जाए तो रिलीज हो गया है, जिसमें दोनों की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली. फिल्म 24 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *