Window Ventilation: घर के अंदर की हवा ऐसे करें साफ, जानें खिड़की खोलने और बंद करने का नियम

fd624ff2d9e67519c601ca48d3dc5d1417945451792321472 original


सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने के साथ लोग घर के अंदर भी साफ हवा के लिए परेशान रहते हैं. अक्सर माना जाता है कि बाहर की हवा से बचने के लिए खिड़कियां हमेशा बंद रखनी चाहिए, लेकिन ऐसा करना भी सही नहीं है. घर के अंदर खाना बनाने, धूल, धुएं और दूसरी चीजों से हवा खराब होती है. ऐसे में कमरे में ताजी हवा आना भी जरूरी है. सवाल यह है कि जब बाहर भी प्रदूषण हो, तब घर की खिड़कियां कब खोलें और कब बंद रखें? कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप घर के अंदर की हवा को बेहतर बना सकते हैं.

 प्रदूषण ज्यादा हो तो खिड़कियां रखें बंद

जब आपके इलाके में प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो, खासकर AQI खराब या बहुत खराब हो, तब घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखना बेहतर है. इससे बाहर की धूल और प्रदूषण के छोटे कण घर के अंदर कम आएंगे. खासतौर पर सुबह और देर शाम के समय प्रदूषण ज्यादा होने पर खिड़कियां खोलने से बचें. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के मुताबिक, खराब से गंभीर प्रदूषण वाले दिनों में जरूरत पड़ने पर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच थोड़ी देर हवा आने दी जा सकती है. यह भी बाहर की हवा की स्थिति देखकर ही तय करें. अगर बाहर की हवा साफ है, तो खिड़कियां खोलकर कुछ देर घर में ताजी हवा आने दें.

यह भी पढ़ें : Jaggery And Tulsi: क्या गुड़ और तुलसी खाने से साफ हो जाते हैं फेफड़े, जानें सच? 

घर की हवा साफ रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

सिर्फ खिड़कियां बंद रखने से घर की हवा साफ नहीं होती. घर में धूल और धुआं जमा न हो, इसके लिए रोजाना सफाई करें. झाड़ू लगाने के बजाय गीले कपड़े से फर्श और फर्नीचर साफ करें, ताकि धूल हवा में न उड़े. खाना बनाते समय किचन का एग्जॉस्ट फैन चलाएं और बाथरूम में भी एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें. घर के अंदर सिगरेट, अगरबत्ती, धूप और मच्छर भगाने वाली कॉइल जलाने से बचें, क्योंकि इनसे भी धुआं और छोटे कण हवा में फैलते हैं. अगर आपके पास एयर प्यूरीफायर है तो कमरे में इस्तेमाल करें. उसके फिल्टर की सफाई और बदलाव भी समय पर करें.

खिड़की खोलने से पहले जरूर चेक करें AQI

घर की खिड़कियां खोलने या बंद रखने का फैसला बाहर की हवा की स्थिति देखकर करें. इसके लिए रोजाना अपने इलाके का एयर क्वालिटी इंडेक्स  चेक करें. अगर हवा की गुणवत्ता अच्छी है, तो कुछ देर खिड़कियां खोलकर ताजी हवा आने दें, लेकिन प्रदूषण बढ़ने पर इन्हें बंद रखें. घर में हवा का आना-जाना जरूरी है, अगर घर में किसी को सांस लेने में परेशानी, खांसी या आंखों में जलन हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें.

यह भी पढ़ें : How To Keep Lizards Away: घर में इस तरह से कराएंगे पेंट तो कभी नहीं आएगी छिपकली, जान लें तरीका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *