भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल… खास लिस्ट में शामिल हुए मैट हेनरी

9aa72f12ab0e8536909534d9bd02e30617945768451281212 original


बेन ओवल में न्यूजीलैंड की जीत के हीरो मैट हेनरी रहे, जिन्होंने भारत के 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को आउट कर शानदार शुरुआत की थी. पहली बार नहीं है, जब उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में फाइव विकेट हॉल किया. ऐसा करने के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया और एक खास लिस्ट में शामिल हो गए.

आज खेले गए चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए थे. रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी. न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर मैट हेनरी ने डाला, जिन्होंने पहली ही गेंद पर रोहित को स्लिप में कैच आउट कराया. ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने कोहली और अंतिम गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट किया.

भारत के खिलाफ दूसरी बार फाइव विकेट हॉल

मैट हेनरी ने 9.4 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट लिए. वह दुनिया के उन गेंदबाजों में शामिल हो गए, जिन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में 1 से ज्यादा बार फाइव विकेट हॉल किया. हेनरी ने पिछले साल भी भारत के खिलाफ वनडे में फाइव विकेट हॉल किया था. 

आपको याद दिला दें कि 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी मैट हेनरी ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता था, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराया था. हेनरी ने तब 3 विकेट लिए थे. ये एमएस धोनी का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच था.

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारत के खिलाफ वनडे में 4 बार 5 विकेट हॉल किया है. इसके बाद पाकिस्तान के आकिब जावेद और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान हैं, जिन्होंने 3-3 बार ऐसा किया है. वेस्टइंडीज के मर्विन डिलन, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, श्रीलंका के दुनिथ वेल्लालागे और अब न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने 2-2 बार ऐसा किया.

यह भी पढ़ें- जिस गेंदबाज ने किया भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस, विराट कोहली ने उसे दिया स्पेशल गिफ्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *