Flight टिकट बुक करते ही सस्ता हुआ किराया? MakeMyTrip लौटाएगा पैसे

33aa94a59db691c25ca540cc8018e5e317905902832191241 original


अगर आप फ्लाइट टिकट बुक करने के बाद इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि कहीं कुछ दिनों बाद उसी फ्लाइट का किराया कम न हो जाए, तो अब MakeMyTrip का नया फीचर आपके काम आ सकता है. कंपनी ने यात्रियों के लिए Price Drop Protection नाम से एक नई ऐड-ऑन सुविधा शुरू की है. इसके तहत अगर आपके टिकट बुक करने के बाद उसी फ्लाइट का किराया कम हो जाता है, तो नियम और तय शर्तों के मुताबिक किराए के अंतर की रकम वापस मिल सकती है. 

दरअसल, यह सुविधा घरेलू और इंटरनेशनल दोनों तरह की फ्लाइट बुकिंग के लिए मौजूद है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसका फायदा वन-वे और राउंड-ट्रिप बुकिंग में भी लिया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए टिकट बुक करते समय आपको अलग से चार्ज देना होगा. ऐसे में आइए जानते हैं यह सुविधा कैसे काम करता है और आपको कितना रिफंड मिल सकता है.

कैसे काम करेगा Price Drop Protection?

उदाहरण के तौर पर अगर आपने 9,000 रुपये में घरेलू फ्लाइट टिकट बुक किया और इसके साथ Price Drop Protection भी लिया है. लेकिन बाद में उसी बुकिंग के लिए पात्र किराया घटकर 7,000 रुपए हो जाता है, तो ऐसे में किराए में 2,000 रुपए की कमी हुई. तय नियमों के तहत आपको 2,000 रुपये तक का रिफंड मिल सकता है.

  • घरेलू फ्लाइट के लिए अधिकतम रिफंड 2,500 रुपये प्रति यात्री है.
  • इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए अधिकतम रिफंड 3,000 रुपये प्रति यात्री है.

यह सुरक्षा टिकट बुक करने के समय से लेकर फ्लाइट के निर्धारित समय से 6 घंटे पहले तक लागू रहती है. वहीं, पात्र होने पर सफर पूरी करने के बाद 30 दिनों के भीतर रिफंड का दावा किया जा सकता है.

कितना देना होगा चार्ज?
 
Price Drop Protection मुफ्त सुविधा नहीं है. इसे टिकट बुक करते समय ऐड-ऑन के तौर पर लेना होगा. यानी इस सुविधा को लेने के लिए आपको टिकट की कीमत के अलावा एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा. इसकी शुरुआती कीमत घरेलू फ्लाइट और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए अलग-अलग है. 

  • घरेलू फ्लाइट के लिए चार्ज 229 रुपये प्रति यात्री है.
  • इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए चार्ज 349 रुपये प्रति यात्री है.
  • यह रकम फ्लाइट टिकट के किराए से अलग देनी होगी.

मान लीजिए अगर आपने 11,000 रुपये की घरेलू फ्लाइट बुक की और 229 रुपये देकर यह सुरक्षा ली. बाद में किराया 2,000 रुपये कम हो गया, तो पात्रता और नियमों के मुताबिक आपको 2,000 रुपये तक का अंतर वापस मिल सकता है. लेकिन अगर किराया कम नहीं हुआ, तो सुरक्षा के लिए दिया गया 229 रुपए आपको वापस नहीं मिलेगा. 

क्या जल्दी टिकट बुक करना अब फायदेमंद होगा?

यह सुविधा जल्दी टिकट बुक करने के बाद घटने के जोखिम को काम करने के लिए शुरू किया गया. ऐसे में Price Drop Protection का मतलब यह नहीं है कि जल्दी टिकट बुक करने पर हमेशा आपको सस्ता किराया ही मिलेगा. इसका मकसद सिर्फ इतना है कि टिकट बुक करने के बाद अगर योग्य किराया कम हो जाए, तो तय सीमा तक उस कमी की भरपाई की जा सके.

सस्ता सामान और बेस्ट डील्स ढूंढकर देगा AI, 5 में से 4 लोगों ने अपनाई स्मार्ट शॉपिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *