IPO Alert: शेयर बाजार में मचेगा तहलका, आ रहा 40000 करोड़ का आईपीओ; सेबी के पास DRHP दाखिल

407b845b13d4d548f87c5d76813a9ba817820115306781379 original


Reliance Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की डिजिटल सर्विस कंपनी- जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms) अपना आईपीओ लेकर आ रही है. कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेट सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट़्स (DRHP) दाखिल करा दिया है. इसे भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है, जिसका साइज लगभग 4 अरब डॉलर (लगभग 35000-40000 करोड़ रुपये के बीच) का होगा. यानी कि यह अक्टूबर 2024 में हुंडई मोटर इंडिया के 27859 करोड़ के पब्लिक मार्केट डेब्यू से भी बड़ा होगा.

कंपनी का लक्ष्य आईपीओ के जरिए 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करके लगभग  42000 करोड़ रुपये (लगभग 4 अरब डॉलर से अधिक) जुटाने का है. रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने 19 जून को कंपनी की सालाना शेयरहोल्डर मीटिंग (AGM) में कहा, “जियो की प्रस्तावित लिस्टिंग दुनिया को दिखाएगी कि भारत ग्लोबल स्तर, ग्लोबल क्षमता और ग्लोबल वैल्यू वाली टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है.”

कब तक लॉन्च होगा जियो का आईपीओ?

कंपनी ने बीते 19 जून को अपना DRHP सेबी के पास दाखिल कराया है. आईपीओ के खुलने की आधिकारिक तारीखों की अभी घोषणा नहीं हुई है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि आईपीओ अगस्त 2026 के आखिरी हफ्ते या अगले फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकता है. फिलहाल सेबी कंपनी के जमा कराए गए DRHP की समीक्षा करेगा. 

आईपीओ की कितनी होगी कीमत?

अभी आईपीओ के लिए प्राइस बैंड तय नहीं किया गया है. सेबी की मंजूरी के बाद बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए इसका ऐलान किया जाएगा. हालांकि, बाजार विश्लेषणों का मानना है कि इसका बेस प्राइस 425 रुपये प्रति शेयर से ऊपर रहने की संभावना है. रिटेल निवेशकों के लिए लॉट साइज का ऐलान भीकंपनी प्राइस बैंड के साथ ही करेगी. 

आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ से जुटाए जाने वाले पैसों में से करीब 27500 करोड़ का इस्तेमाल रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) के मौजूदा कर्ज के भुगतान के लिए करेगी. बाकी बचे पैसे देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर में लगाए जाएंगे. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Jio: कौन है जियो का असली मालिक? मुकेश अंबानी ने इस शख्स को सौंप रखी है कमान, IPO के बाद बनेगा और अमीर 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *