विरासत में मिला सोना रखने पर भी पूछा जाएगा हिसाब? कोर्ट ने साफ किया नियम

f38b3316d7e72c94e7713d8cb14adcad17944888901921346 original


घर की बहुओं को या बेटियों को परिवार से विरात में पुष्तैनी गहने मिलते हैं, ये आम बात है. इन गहनों की किसी के पास रसीद नहीं होती है, ऐसे में लोग घबराते हैं कि कभी इनकमटैक्स ने इसके लिए जवाब तलब किया तो क्या करेंगे. लेकिन पुष्तैनी गहनों की यदि रसीद ना हो तो जरूरी नहीं है कि वो सोना गैरकानूनी माना जाएगा.

हालांकि, आयकर विभाग या जांच एजेंसी पूछताछ करती है तो परिवार को ये बताना पड़ सकता है कि सोना कहां से आया. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इस मामले पर बात कर कुछ बातें स्पष्ट कर दी हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
दरअसल 2 नवंबर को स्टेट ऑफ बिहार बनाम फूलपरी कुमारी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट का फैसला पलट दिया. हाईकोर्ट ने एक महिला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई रोक दी थी। इसके लिए सोना रखने की तय सरकारी सीमा का आधार लिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तय सीमा तक सोना रखने की छूट का मतलब ये नहीं है कि सोने के स्रोत का हिसाब भी अपने आप साबित हो गया. यानी जरूरत पड़ने पर ये बताना होगा कि गहने कैसे और किससे मिले.

रसीद नहीं है तो क्या करें?
अगर गहने कई पीढ़ियों से परिवार में हैं और पुराने बिल उपलब्ध नहीं हैं, तो दूसरे दस्तावेज भी काम आ सकते हैं. जैसे वसीयत और उत्तराधिकार से जुड़े दस्तावेज, गिफ्ट डीड या परिवार के बीच संपत्ति बंटवारे के कागज, शादी में मिले गहनों की लिस्ट, पुराने आयकर रिटर्न और संपत्ति का रिकॉर्ड, बैंक लॉकर और बीमा से जुड़े दस्तावेज, गहनों की पुरानी वैल्यूएशन रिपोर्ट या फिर शादी या पारिवारिक समारोहों की फोटोज, ये भी एक सबूत हो सकते हैं.

गहनों की वैल्यूएशन रिपोर्ट से उनका वजन, शुद्धता और कीमत पता चल सकती है, लेकिन इससे ये साबित नहीं होता कि गहने कब और किसने खरीदे थे.

क्या करें परिवार?
बता दें कि अब परिवारों को अपने जरूरी गहनों की लिस्ट बनाकर रखना चाहिए. इसमें हर गहने का वजन, फोटो और मालिक का नाम भी लिखा होना चाहिए. विरासत में मिलने, गिफ्ट देने, बेचने या परिवार में बांटने पर रिकॉर्ड अपडेट करना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: भारत ने रूस से तेल की खरीद कम की, ट्रंप ने टैरिफ की धमकी देकर काटा था बवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *