वनडे सीरीज के बीच टीम इंडिया को मिला ‘बूस्ट’, टेस्ट सीरीज में खेलेंगे ऋषभ पंत

ab85fa9bf8cf47ba50714964a6bdd54a1794532071612975 original


ऋषभ पंत पूरी तरह फिट हो गए हैं और न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं. पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं. उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर था, लेकिन बीते गुरुवार उन्हें BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लियरेंस मिल गया. पंत आखिरी बार अगस्त में टीम इंडिया के लिए खेले थे, लेकिन उसके बाद साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझ रहे थे.

भारत और न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होना है. इंडिया टुडे के मुताबिक ऋषभ पंत पिछले दिनों कई बार मैच सिम्यूलेशन से गुजरे हैं. यह खिलाड़ी की गेम फिटनेस को परखने के लिए करवाया जाता है. पंत गुरुवार को न्यजीलैंड के लिए रवाना हो गए थे.

पंत को अक्टूबर में खेले गए ईरानी कप के मैच में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों के लिए इंडिया ए के स्क्वाड में शामिल किया गया था. मगर खराब फिटनेस के कारण उन्हें सीरीज मिस करनी पड़ी. ऋषभ पंत ने खुद इंस्टाग्राम पर एक विमान की तस्वीर साझा की है.

भारत का यह विकेटकीपर बल्लेबाज 23 अक्टूबर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचा था और वह दो हफ्ते से ज्यादा समय तक वहां रहे. उनके अलावा टीम इंडिया में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के रूप में 2 अन्य विकेटकीपिंग के विकल्प भी मौजूद हैं. राहुल ओपनिंग करते हैं, वहीं देखना दिलचस्प होगा कि पंत और जुरेल को एकसाथ प्लेइंग इलेवन में फिट करना मैनेजमेंट के लिए कितना बड़ा सिर दर्द साबित होता है.

भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में खुद को अच्छे से ढालने का पूर्ण प्रयास कर रहे हैं. कप्तान शुभमन गिल के अलावा केएल राहुल और अंशुल कंबोज ने तीसरे मैच के बाद वनडे सीरीज छोड़कर टेस्ट टीम को जॉइन कर लिया था. दूसरी ओर रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में खेले हैं.

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत का टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें:

31 साल में डेब्यू, पहली पारी में लिए 7 विकेट, पाकिस्तानी गेंदबाज ने रचा इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *