2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख

32b540daa4c28f488cf6c9d6d6024e0c17906183349271364 original


अगले साल खेले जाने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल और आईसीसी मिलकर 01 अक्टूबर (गुरुवार) को शेड्यूल का एलान करेगा. टूर्नामेंट अफ्रीका के तीन देशों की मेजबानी में खेला जाएगा. इसमें दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया शामिल है. इस बार 14 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी, जिसके साथ फॉर्मेट में भी बदलाव किया गया है. इसके साथ टिकटों के लिए बैलेट भी शुरू होगा. हालांकि टिकट तुरंत खरीद के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन फैंस रजिस्टर कर सकेंगे 

क्रिकबज की रिपोर्ट में शेड्यूल की तारीख को लेकर बताया गया. इसके साथ यह भी बताया गया कि टूर्नामेंट अगले साल के 02 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है. अफ्रीका में होने वाले विश्व कप की शुरुआत को भारत के राष्ट्रपिता से जोड़ा जा रहा है. इसी के चलते उनकी जयंती के दिन ही टूर्नामेंट को शुरू करने के विचार किया जा रहा है. 

अक्टूबर की शुरुआत में शुरू होने वाले टूर्नामेंट का समापन नवंबर में होगा. खिताबी मैच 21 नवंबर को खेला जा सकता है. वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली 14 में से 10 टीमें 30 सितंबर तक तय हो जाएंगी. इनमें से दो टीमें मेजबान देश- दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे होंगी. बाकी आठ टीमें आईसीसी की वनडे रैंकिंग के आधार पर जगह हासिल करेंगी. बाकी चार टीमें क्वालिफायर के जरिए आएंगी और उन्हें शेड्यूल में क्वालिफायर 1, 2, 3 और 4 के तौर पर लिस्ट किया जाएगा. गौर करने वाली बात यह है कि मेजबान देश नामीबिया का अब तक क्वालिफिकेशन पक्का नहीं हो सका है. 

अब तक इन देशों का क्वालिफाई करना लगभग कंफर्म 

फिलहाल रैंकिंग के हिसाब से जगह बनाने की दौड़ में भारत (नंबर 1), न्यूजीलैंड (नंबर 2), पाकिस्तान (नंबर 4), ऑस्ट्रेलिया (नंबर 5), इंग्लैंड (नंबर 6), श्रीलंका (नंबर 7), अफगानिस्तान (नंबर 8) और बांग्लादेश (नंबर 9) शामिल है. बांग्लादेश 9वें पायदान पर रहकर भी जगह हासिल कर सकता है क्योंकि तीसरे नंबर की दक्षिण अफ्रीका मेजबान के तौर पर अपनी जगह हासिल कर चुकी है. वहीं वेस्टइंडीज को क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह हासिल करनी होगी. 

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में बरसे मेडल, खुशी से झूमे पीएम मोदी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *