इन खिलाड़ियों के आगे ऋषभ पंत का 12 करोड़ का लॉस कुछ भी नहीं, देखें IPL में किसे हुआ सबसे बड़ा घाटा

6e39a9a816bc6b85dc85572038d8a6621782312501959975 original


पिछले दिनों ऋषभ पंत का नाम काफी चर्चा में रहा है, क्योंकि उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर ली है. उनके बदले कुलदीप यादव को LSG टीम ने अपने खेमे में शामिल कर लिया है. यह ट्रेड डील बहुत चौंकाने वाली रही क्योंकि पंत ने 12 करोड़ के नुकसान के साथ दिल्ली टीम को जॉइन किया है.

LSG में उन्हें 27 करोड़ रुपये मिल रहे थे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स से पंत को 15 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसे बहुत बड़ा लॉस बताया जा रहा है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि IPL में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्हें ऋषभ पंत से भी बड़ा घाटा हुआ था.

IPL इतिहास का सबसे बड़ा घाटा

आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा घाटा वेंकटेश अय्यर को हुआ था. 2025 सीजन के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं IPL 2026 की नीलामी में RCB ने अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस तरह उन्हें 16.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.

इस सूची में दूसरे नंबर पर सैम कर्रन हैं, जिन्हें 2023-24 सीजन में पंजाब किंग्स से 18.50 करोड़ रुपये मिले थे. मगर जब उन्होंने 2025 में CSK को जॉइन किया तो उन्हें सिर्फ 2.40 करोड़ रुपये मिले. सैम कर्रन को 16.10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. साल 2021 में RCB फ्रेंचाइजी से 15 करोड़ रुपये लेने वाले काइल जैमीसन को 2023 में CSK ने केवल एक करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि जैमीसन चोट के चलते उस पूरे सीजन से बाहर हो गए थे.

लिस्ट में मिचेल स्टार्क का भी नाम

2024 सीजन में मिचेल स्टार्क ने KKR को चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया था. उस सीजन कोलकाता ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन 2025 के ऑक्शन में उनपर बोली घटकर 11.75 करोड़ पर आ गई थी. झाई रिचर्डसन को 12.50 करोड़ और केन विलियमसन को 12 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था. ऋषभ पंत भी 12 करोड़ के नुकसान के साथ दिल्ली कैपिटल्स में आए हैं.

यह भी पढ़ें:

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इन तीन भारतीयों पर रहेगी नजर, डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *