उत्तर प्रदेश के लाखों उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 से जुड़ा अपडेट आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में पीईटी की तारीखों में बदलाव किया है. अब यह परीक्षा पहले की तरह 23, 24 और 25 अक्टूबर को नहीं होगी.
आयोग की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार, पीईटी 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को किया जाएगा. आयोग ने 25 सितंबर को जारी नोटिस में परीक्षा की संशोधित तारीखों की जानकारी दी है. वहीं परीक्षा पहले की तरह तीन दिनों में और हर दिन दो शिफ्ट में ही आयोजित की जाएगी.
25 अक्टूबर की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं
यूपीएसएसएससी के नए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को किया जाएगा. वहीं पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को होनी थी. यानी 25 अक्टूबर की तारीख को बरकरार रखा गया है, जबकि 23 और 24 अक्टूबर की जगह 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को परीक्षा होगी.
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
पीईटी 2026 की परीक्षा हर दिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. उम्मीदवार को सही परीक्षा तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएगी.
100 सवाल 100 अंक और नेगेटिव मार्किंग
यूपीएससी पीईटी एक ऑफलाइन ओएमआर आधारित परीक्षा है. इसमें कुल 100 एमसीक्यू सवाल होंगे और परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. हर सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तर्क एवं तर्कशक्ति, सामाजिक और सामान्य जागरूकता जैसे विशेष शामिल है. इसके अलावा अपठित हिंदी गद्यांश और ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे.
ये भी पढ़ें-CBSE को मिले नए चेयरपर्सन, IAS मंदीप के भंडारी को मिली जिम्मेदारी
कब आएगा पीईटी एडमिट कार्ड?
आयोग ने अभी एडमिट कार्ड को लेकर तारीख की घोषणा नहीं की, लेकिन शेड्यूल के अनुसार इसकी जानकारी बाद में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी. पिछले पैटर्न के आधार पर एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होने की उम्मीद है, जबकि सिटी इंटीमेशन स्लिप उससे पहले जारी की जा सकती है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर पीईटी 2026 के लिए एडमिट कार्ड के लिंक के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, बर्थडेट और कैप्चा जैसी जानकारी भरनी होगी.
पीईटी 2026 के लिए क्या थी योग्यता?
इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी था. आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई थी, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की गई. वहीं पीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हुई और आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2026 थी.
ये भी पढ़ें-DU छात्रों को मिलेगी फीस में 100% राहत, जानें योजना से जुड़ें नियम
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI