पहले वनडे से बाहर शुभमन गिल? कोच ने दिया कप्तान की चोट पर अपडेट

7bca683e0395925a4267afd8a37aa25917904199017331212 original


शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे खेल पाएंगे या नहीं? ये सवाल इसलिए खड़ा हुआ था क्योंकि कप्तान शुक्रवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे. मोहम्मद सिराज की एक गेंद नेट प्रैक्टिस के समय उनकी दाहिनी कोहनी में लग गई थी. उन्होंने तुरंत अभ्यास छोड़ दिया था, जिसके बाद उनकी कोहनी में पट्टी बंधी हुई दिखाई दी. इसने चिंता बढ़ा दी थी कि क्या तिरुवनंतपुरम में होने वाले पहले वनडे में कप्तान नहीं खेल पाएंगे. उनकी चोट पर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अपडेट दिया है.

भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार से तिरुवनंतपुरम में अभ्यास कर रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 27 सितंबर को खेला जाना है, जिसमे फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते देखने के लिए भी उत्सुक हैं. शुक्रवार को जब शुभमन गिल नेट में बल्लेबाजी कर रहे थे, सिराज की एक उछाल वाली गेंद उनकी कोहनी में तेजी से आकर लगी. गिल ने फिर उसके बाद अभ्यास नहीं किया.

बैटिंग कोच ने क्या बताया

मैच से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में आए टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने शुभमन गिल की चोट पर बड़ा अपडेट दिया, जिससे फैंस को राहत मिलेगी. उन्होंने कहा, “गिल ठीक हैं, मुझे लगता है कि वह रविवार को खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा हैं, लेकिन संभावना कम है कि उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिल पाएगी. कोटक ने यशस्वी को अधिक मौके नहीं मिल पाने को लेकर कहा, “गौतम उनसे काफी बात करते हैं. कभी टीम में 3 विकेटकीपर होते हैं, लेकिन प्लेइंग 11 में सिर्फ एक ही खेल सकता है. इसलिए ऐसा नहीं है कि किसी के साथ नाइंसाफी हो रही है. उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा. वह लगातार प्रैक्टिस करते हैं, हम उन पर नजर बनाए हुए हैं.”

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल की कप्तानी पर विराट कोहली का बड़ा बयान, बोले- ‘वह अब भी…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *