27 सितंबर (रविवार) का दिन क्रिकेट जगत के लिए ऐतिहासिक रहा. इस दिन वनडे क्रिकेट में कुल 6 शतक देखने को मिले, जिसमें विराट कोहली की वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरी भी शामिल है. यह पहला मौका है कि जब एक दिन में इतने वनडे शतक देखने को मिले हों. यह सेंचुरी तीन अलग-अलग मैचों में लगीं.
तीन वनडे मुकाबले भारत और वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने भी इस आंकड़े को लेकर पोस्ट शेयर किया. तो आइए जानते हैं कि शतक किन-किन खिलाड़ियों ने किस मैच में बनाए.
1- विराट कोहली
वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली ने चेज करते हुए 88 गेंदों में नाबाद 139 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे.
2- शुभमन गिल
भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल का भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बल्ला जमकर बोला. गिल ने 109 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्का लगाकर 110 रनों की पारी खेली.
3- जस्टिन ग्रीव्स
वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ वनडे की पहली पारी में शतक जड़ा. ओपनिंग पर उतरे ग्रीव्स ने 108 गेंदों में 12 चौके लगाकर 101 रन बनाए.
4- टेम्बा बवुमा
दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बवुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 103 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी ने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया.
5- डेविड मिलर
अफ्रीका के मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 93 गेंदों में 12 चौके और 9 छक्के लगाकर 142 रन स्कोर किए. उनकी पारी की बदौलत अफ्रीका ने 350 रन का आंकड़ा पार किया था.
6- टॉम बैंटन
इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में 126 रनों की पारी खेली. उन्होंने 105 गेंदों का सहारा लिया. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 5 छक्के निकले. बैंटन के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 350 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया और टीम को 223 रनों से एकतरफा जीत हासिल करने में मदद मिली.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड