‘रामायण’ ने नौवें दिन एडवांस बुकिंग में किया धमाका, 5 लाख से ज्यादा के बिके टिकट

1c176d4951a377f1c895e430595b5f0b1794486868586587 original


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ा रही है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. वहीं नौवें दिन फिल्म ने एडवांस बुकिंग में धमाका कर दिया है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. आइए जानते हैं फिल्म ने अभी तक एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर लिया है.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ एडवांस बुकिंग में साढ़े 6 बजे तक 17.13 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं बिना ब्लॉक सीट के 12.03 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म के 5.19 लाख टिकट बिक चुके हैं. वहीं बिना ब्लॉक सीट के फिल्म के 3.66 लाख सीट बिके हैं. फिल्म को 20,326 शोज मिले. वहीं ब्लॉक सीट के साथ 11 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं फिल्म को बिना ब्लॉक सीट के 8 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के 6 शो हाउसफुल हो गए हैं.

  • हिंदी में फिल्म ने 12.29 करोड़ कमाए और 2.84 लाख टिकट बिके.
  • तेलुगू में फिल्म ने 1.49 करोड़ का बिजनेस किया और 91,223  टिकट बिके.
  • मलयालम में फिल्म ने 1.28 करोड़ की कमाई की. फिल्म के 60,003  टिकट बिके.
  • तमिल भाषा में फिल्म ने 1.20 करोड़ कमाए और 57,890 टिकट बिके.
  • कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 86.94 लाख की कमाई की और 25,909 टिकट बिके

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 48.05 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 69.80 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 56.15 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 107.50 करोड़ की कमाई की. छठे दिन फिल्म ने 94.10 करोड़ की कमाई की. सातवें दिन फिल्म ने 70.65 करोड़ की कमाई की.

ये भी पढ़ें- ‘सीन’ से सूर्या ने लगाई हैट्रिक, 2026 में बनाया ये स्पेशल रिकॉर्ड, एक्ट्रेस नजरिया का भी धमाल

फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म के प्रोड्यूस नमित मल्होत्रा हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल जैसे स्टार्स नजर आए हैं. रणबीर कपूर ने फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाया है. फिल्म में साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. वहीं अनुपम खेर ने जटायु के किरदार को आवाज दी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *