देश में RBI की लिमिट से भी ज्यादा बढ़ी महंगाई, 6.09% पर पहुंची दर

38738492825909c3a908c175f73454c91794488984824940 original


महंगाई ने फिर से आम आदमी की जेब पर मार कर दी है. अक्टूबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 6.09% हो गई है, जो दो साल बाद पहली बार आरबीआई की तय सीमा 6% से ऊपर निकल गई है. सितंबर में ये 5.54% थी. सबसे ज्यादा मार खाने-पीने की चीजों से पड़ी है. फूड महंगाई 8.94% तक पहुंच गई है. 

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय यानी MoSPI की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, गांवों में महंगाई शहरों से ज्यादा है. गांव में महंगाई दर 6.63% और शहर में 5.41% है. जबकि आरबीआई का टारगेट 4% महंगाई का है, लेकिन अब ये 6% से ऊपर चली गई है, इसलिए ब्याज दरों में कटौती पर भी ब्रेक लग सकता है.

सब्जियों ने तोड़ा रिकॉर्ड

  • अक्टूबर महीने में प्याज की कीमतों में सबसे ज्यादा 116.22 फीसदी की महंगाई दर्ज की गई, जो सितंबर में 108.13 फीसदी थी.
  • नींबू की कीमतों में 47.30 फीसदी की महंगाई दर्ज की गई, जबकि पिछले महीने यह 36.41 फीसदी थी.
  • लहसुन की महंगाई 54.62 फीसदी से बढ़कर 60.74 फीसदी हो गई.
  • अदरक की कीमतों में 48.32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

किन सब्जियों के घटे दाम?

  • आलू की कीमतों में गिरावट जारी रही और अक्टूबर में यह गिरावट 14.24 फीसदी रही.
  • बैंगन और पत्तागोभी की कीमतों में क्रमशः 3.34 फीसदी और 1.92 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
  • जबकि नारियल की कीमतों में 5.60 फीसदी की कमी दर्ज की गई.
  • फूलगोभी की कीमतों में 10.57 फीसदी की गिरावट आई.

रिटेल महंगाई लगातार चार महीनों से आरबीआई के 4% के मध्यम अवधि के टारगेट से ऊपर बनी हुई है. आने वाले महीनों में भी कीमतों पर दबाव बना रहने की संभावना है, क्योंकि वैश्विक तेल की कीमतें अभी भी अमेरिका-ईरान युद्ध से पहले के स्तर से लगभग 40 फीसदी ज्यादा हैं. आरबीआई को चालू वित्त वर्ष में महंगाई के औसतन 5.2% रहने की उम्मीद है, जो उसके पहले के 5% के अनुमान से ज्यादा है.

दिसंबर में फिर बढ़ेगा रेपो रेट!

आपको बता दें कि आरबीआई ने अक्टूबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का चक्र शुरू किया था और एक सर्वे के मुताबिक दिसंबर की नीतिगत बैठक में रेपो दर को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 5.75 फीसदी किए जाने की उम्मीद है. देश में खाने वाले सामानों की महंगाई 8.51 फीसदी, व्यक्तिगत देखभाल और विविध सेवाओं में 10.14 फीसदी और रेस्तरां और आवास सेवाओं में 10.06 फीसदी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें- UPI पर NPCI का बड़ा ऐलान, MDR के पैसे से छोटे दुकानदारों के लिए बनेगा फंड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *