अगर आप यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ने Agriculture Technical Assistant (AGTA) के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती के जरिए 2500 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. खास बात ये है कि इसमें बड़ी संख्या में सीटें होने की वजह से युवाओं के पास अच्छा मौका है सरकारी नौकरी पाने का.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो जाएगी. उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून तय की गई है. इसके अलावा फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी यही है.अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवारों को 18 जून 2026 तक सुधार करने का मौका दिया जाएगा. परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा.
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2759 पद भरे जाएंगे, जो कि 2500 से ज्यादा हैं. अलग-अलग वर्गों के लिए सीटों का बंटवारा भी किया गया है, ताकि हर कैटेगरी के उम्मीदवारों को मौका मिल सके. सामान्य वर्ग के लिए सबसे ज्यादा सीटें हैं, वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के लिए भी पर्याप्त पद रखे गए हैं. यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए फायदेमंद है जो एग्रीकल्चर से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें – UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
क्या चाहिए योग्यता?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए. इसके साथ ही कृषि या उससे जुड़े विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है, जैसे B.Sc Agriculture, Horticulture, Forestry या Agricultural Engineering. इसके अलावा Community Science या Home Science में 4 साल की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों के पास NCC ‘B’ सर्टिफिकेट या Territorial Army का अनुभव है, उन्हें अतिरिक्त लाभ मिल सकता है.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क ?
इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन फीस काफी कम रखी गई है. सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 25 रुपये शुल्क तय किया गया सभी वर्ग के लिए फीस समान है. भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
सबसे पहले UPSSSC PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी.लिखित परीक्षा पास करने के बाद स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल परीक्षण होगा.हर चरण में सफल होना जरूरी होगा, तभी अंतिम चयन किया जाएगा.
UPSSSC Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI