IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश

a19cd6035092e847532b7427c55a5dfa1785322582426975 original


IPL दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है. ऐसे दावे सामने आए कि पिछले 2 वित्तीय वर्षों में इंडियन प्रीमियर लीग की बिजनेस वैल्यू में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही थी. मगर एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक साल में आईपीएल ने छप्परफाड़ कमाई कर डाली है.

साल 2025 में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट (IISM) ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बिजनेस वैल्यू के मामले में IPL को NFL के बाद दूसरे स्थान पर रखा गया था. 2025 के अंत में आईपीएल की वैल्यूएशन 18.5 बिलियन डॉलर बताई गई थी.

IPL ने तोडे सारे रिकॉर्ड

अब हूलीहान लोकी द्वारा जारी एक रिपोर्ट में आईपीएल की बिजनेस वैल्यू 11.4 प्रतिशत तक बढ़ी है. यह बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो करीब 1.96 लाख करोड़ रुपये के बराबर है. बिजनेस की कमाई के मामले में अब अमेरिकी फुटबॉल लीग (NFL) ही इंडियन प्रीमियर लीग से आगे है.

आईपीएल की ब्रांड वैल्यू पर नजर डालें तो इसमें 10.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. आईपीएल की ब्रांड वैल्यू अब 4.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. बताया जाता है कि जब 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब इसकी ब्रांड वैल्यू लगभग 1.1 बिलियन डॉलर थी, लेकिन अगले 19 सालों में यह कई गुना बढ़ चुकी है.

कैसे होती है आईपीएल की कमाई?

इंडियन प्रीमियर लीग का संचालन BCCI करता है. यह लीग BCCI के लिए कमाई का बहुत बड़ा स्रोत बन चुका है. आईपीएल की कमाई के कुछ मुख्य स्रोत मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, टाइटल स्पॉन्सरशिप, ऑफिशियल पार्टनर्स से होने वाली कमाई है. आईपीएल विश्व की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग बनने की तरफ अग्रसर है. साल 2022 में टीमों की संख्या बढ़ाकर 8 से 10 कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें:

2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो

IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *