Udaipur Budget Trip: उदयपुर घूमने का बना लीजिए प्लान, 10 हजार में ऐसे करें कपल विजिट

b911b463f85db5af797a2ec3c88f155b17853066974751257 original


Udaipur Budget Travel Guide For Couples: उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है. यहां की खूबसूरत झीलें, राजसी महल, ऐतिहासिक इमारतें और रंग-बिरंगे बाजार हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. हालांकि कई लोग यह सोचकर उदयपुर घूमने का प्लान नहीं बनाते कि यहां छुट्टियां बिताना काफी महंगा होगा. लेकिन सच यह है कि अगर पहले से थोड़ी प्लानिंग कर ली जाए तो एक कपल आराम से करीब 10 हजार रुपये के बजट में उदयपुर की शानदार यात्रा कर सकता है. सही समय पर टिकट बुक करने, बजट होटल चुनने और लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से खर्च काफी कम हो जाता है.

कब जाएं ताकि खर्च भी कम हो और घूमने का मजा भी आए?

अगर कम बजट में उदयपुर घूमना चाहते हैं तो अप्रैल से सितंबर के बीच का समय अच्छा माना जाता है. इस दौरान पर्यटकों की भीड़ अपेक्षाकृत कम रहती है, इसलिए होटल और ट्रैवल का खर्च भी कम हो जाता है. ऑफ-सीजन में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों से फ्लाइट 2,000 से 3,000 रुपये तक मिल सकती है. वहीं ट्रेन से यात्रा करना और भी किफायती विकल्प है. दिल्ली से मेवाड़ एक्सप्रेस या चेतक एक्सप्रेस के जरिए आराम से उदयपुर पहुंचा जा सकता है. स्लीपर क्लास का आने-जाने का किराया लगभग 800 रुपये और 3AC का किराया करीब 2,000 के आसपास रुपये तक पड़ सकता है. 

Udaipur Budget Trip: उदयपुर घूमने का बना लीजिए प्लान, 10 हजार में ऐसे करें कपल विजिट

बजट में कहां ठहरें?

उदयपुर में हर बजट के हिसाब से ठहरने के विकल्प मौजूद हैं. अगर खर्च कम रखना चाहते हैं तो गेस्ट हाउस, होमस्टे या बजट होटल चुन सकते हैं. यहां 800 से 1,500 रुपये प्रति रात में साफ-सुथरे कमरे आसानी से मिल जाते हैं. कई जगहों पर नाश्ता और मुफ्त वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. अगर थोड़ा बेहतर अनुभव चाहते हैं तो मेवाड़ हवेली, जनक निवास गेस्ट हाउस या फतेह सागर झील के पास मौजूद कुछ हेरिटेज होटल अच्छे विकल्प हो सकते हैं. वहीं बैकपैकर्स और युवा कपल्स के लिए हॉस्टल भी किफायती रहते हैं, जहां 500 से 1,000 रुपये प्रति रात में ठहरने की सुविधा मिल जाती है.

खाने-पीने में भी नहीं होगा ज्यादा खर्च

राजस्थान का पारंपरिक खाना उदयपुर यात्रा का सबसे खास हिस्सा माना जाता है. यहां दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, प्याज कचौरी और स्थानीय मिठाइयों का स्वाद जरूर लेना चाहिए. शहर के स्थानीय रेस्टोरेंट और ढाबों में 150 से 250 रुपये प्रति व्यक्ति में अच्छा भोजन मिल जाता है. अगर स्ट्रीट फूड पसंद है तो हाथीपोल बाजार और बड़ा बाजार में कचौरी, समोसा, लस्सी और दूसरे स्थानीय व्यंजन कम कीमत में मिल जाते हैं. वहीं थोड़ा खास डिनर करना चाहते हैं तो अंबराई रेस्टोरेंट में झील के किनारे शानदार माहौल के साथ भोजन का आनंद लिया जा सकता है.कम बजट वालों के लिए जैसमिन रेस्टोरेंट भी अच्छा विकल्प माना जाता है.

Udaipur Budget Trip: उदयपुर घूमने का बना लीजिए प्लान, 10 हजार में ऐसे करें कपल विजिट

शहर घूमने का सबसे सस्ता तरीका

उदयपुर में घूमने के लिए लोकल बस, ऑटो रिक्शा, साइकिल रिक्शा और स्कूटी रेंट पर लेने जैसे कई किफायती विकल्प मौजूद हैं. लोकल बस का किराया 10 से 50 रुपये तक होता है, जबकि छोटी दूरी के लिए ऑटो 50 से 100 रुपये में मिल जाता है. अगर पूरे दिन अपनी सुविधा से घूमना चाहते हैं तो 300 से 400 रुपये प्रतिदिन में स्कूटी किराये पर लेकर शहर की खूबसूरत सड़कों और झीलों का आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें – पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स

इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

उदयपुर जाएं और सिटी पैलेस न देखें, ऐसा शायद ही कोई करता हो. महाराणा उदय सिंह द्वारा बनवाया गया यह महल शहर की सबसे प्रसिद्ध पहचान है. यहां से पिछोला झील का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. शाम के समय होने वाला लाइट एंड साउंड शो भी देखने लायक होता है. इसके अलावा पिछोला झील में बोट राइड का अनुभव यात्रा को और यादगार बना देता है. एक घंटे की बोट राइड के दौरान झील, घाट और जगमंदिर पैलेस का शानदार दृश्य देखने को मिलता है. अगर शाम के समय बोट राइड करें तो सूर्यास्त का नजारा और भी खूबसूरत दिखाई देता है. भारतीय लोक कला मंडल में होने वाला पारंपरिक कठपुतली शो भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसके अलावा पुरानी गलियों में साइकिल टूर, आसपास की पहाड़ियों में ट्रेकिंग और कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की सैर भी यात्रा को रोमांचक बना सकती है.

खरीदारी का भी लें मजा

उदयपुर खरीदारी के शौकीनों के लिए भी बेहतरीन जगह है. हाथीपोल बाजार, बड़ा बाजार, पैलेस रोड और चेतक सर्किल से राजस्थानी मिनिएचर पेंटिंग, चांदी के आभूषण, बंधनी साड़ियां, मोजड़ी और हस्तशिल्प की खूबसूरत चीजें खरीदी जा सकती हैं. यहां मोलभाव करने की गुंजाइश भी रहती है, इसलिए खरीदारी करते समय थोड़ा मोलभाव जरूर करें. अगर दो से तीन दिन की यात्रा की प्लानिंग की जाए तो एक कपल करीब 10 हजार रुपये में आराम से उदयपुर घूम सकता है.

यह भी पढ़ें – Sawan 2026: बैद्यनाथ धाम में कब-कैसे करें दर्शन? पढ़ लें टाइमिंग गाइडलाइन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *