JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

ad24637aa02bff95cd5ecdf9512ad10917784813556381094 original


JEE Advanced 2026 Exam: देश के बड़े-बड़े आईआईटी इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की ने आज 11 मई 2026 को उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट जारी किए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार 17 मई तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

आपको बता दें कि इस साल जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को दो सीटों में किया जाएगा. पहले पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर देना अनिवार्य होगा. किसी एक पेपर में अनुपस्थित रहने पर उम्मीदवार को मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है. 

एडमिट कार्ड में दी गई है जरूरी जानकारियां 

जेईई एडवांस्ड 2026 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का एड्रेस, परीक्षा की तारीख और समय समेत जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें भरी जानकारी को ध्यान से जांच लें. अगर किसी भी तरह की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत परीक्षा प्राधिकरण या आईआईटी रुड़की से कांटेक्ट करें. 

ऐसे डाउनलोड करें जेईई एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड 

  • जेईई एडवांस्ड  2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए JEE Advanced 2026 Admit Card एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर, बर्थ डेट और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें.
  • लॉगिन डिटेल सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसके बाद लास्ट में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस 2026 का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप 11 मई को होगी जारी, जानें पूरा प्रोसेस

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा. बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले समय पर केंद्र पहुंचने की सलाह भी दी गई है. 

परीक्षा पैटर्न में नहीं हुआ इस बार कोई बदलाव 

आईआईटी रुड़की ने स्पष्ट किया है कि जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के पैटर्न में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. परीक्षा पहले की तरह ही आयोजित होगी. दोनों पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. देश के 23 आईआईटी समेत दूसरे टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है.

ये भी पढ़ें-NEET UG 2026 Under Investigation: NEET UG 2026 में गड़बड़ी के संकेत, NTA और केंद्रीय एजेंसियों ने शुरू की जांच

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *