W, W, W, W, W… लगातार 5 विकेट का इनाम, भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम में एंट्री

e5e993fffc23fa53ee86987d0da614ba17944679171831364 original


न्यूजीलैंड ने गुरुवार (12 नवंबर) को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी 2 मैचों के लिए टीम का एलान किया. दोनों ही मुकाबलों के लिए अलग-अलग टीम का चुनाव हुआ. स्क्वॉड में 31 साल के अनकैप्ड तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को शामिल किया गया है. रैंडेल दोनों ही वनडे में कीवी टीम का हिस्सा हैं. उन्हें इसी साल 5 गेंद पर लगातार 5 विकेट लेने का इनाम मिला है. उन्होंने मार्च में नेपियर में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ प्लंकेट शील्ड मैच के दूसरे दिन यह कारनामा किया था. 

रैंडेल ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के टॉप-ऑर्डर को तहस-नहस किया. टीम का स्कोर बगैर कोई विकेट के 04 रन था, लेकिन रैंडेल ने 5 गेंद पर लगातार 5 विकेट लेकर स्कोर को 9/5 पर पहुंचा दिया था. रैंडेल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट गिरने का सिलसिला शुरू किया. सबसे पहले उन्होंने कूपर का ऑफ स्टंप उड़ाया. 

फिर अपने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर रैंडेल ने जीत रावल के स्टंप्स बिखेर दिए. इसके बाद उन्होंने जो कार्टर को निशान बनाकर हैट्रिक पूरी की. लेकिन वह यहीं पर नहीं रुके. अगली गेंद पर रॉबर्ट ओ’डोनेल को आउट किया. रैंडेल ने पांचवां विकेट क्रिस्टियन क्लार्क के रूप में लिया. इसके साथ उन्होंने 5 गेंद पर लगातार 5 विकेट लेने का कमाल किया.

फर्स्ट क्लास में पहली बार लगातार 5 विकेट 

यह पहला मौका था कि जब किसी गेंदबाज ने फर्स्ट क्लास मैच में लगातार 5 विकेट लिए. आठवीं गेंद पर रैंडेल ने छठा विकेट भी चटका दिया था. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8 गेंद में 6 विकेट लेने वाले भी पहले गेंदबाज बन गए थे. 

ब्रेट रैंडेल का करियर 

ब्रेट रैंडेल ने अब तक अपने करियर में 46 फर्स्ट क्लास, 55 लिस्ट-ए और 45 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास की 84 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 136 विकेट चटका लिए हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 8/108 का रहा. लिस्ट-ए की 54 पारियों में ब्रेट ने 100 विकेट लिए. बाकी टी20 की 44 पारियों में उन्होंने 48 विकेट अपने खाते में डाल लिए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले अक्षर पटेल पर फंसा पेच, दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा नया कप्तान?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *