इस भारतीय क्रिकेटर ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड. वर्ल्ड चैंपियन खिलाडी को पछाड़ा

0ad59af1b6aa2a9586a4b927146f0d941794571374688143 original


भारत की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अक्टूबर के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था. दीप्ति ने ऑस्ट्रेलिया की 3 बार की वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड और बांग्लादेश की शोभना मोस्तरी को पछाड़ प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता. यह दूसरी बार है जब दीप्ति अपने करियर में प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं.

अक्टूबर में भारत ने जिम्बाब्वे को वनडे और टी20 सीरीज में भी 3-0 से हराया था. उन दोनों सीरीज में दीप्ति शर्मा ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वनडे सीरीज में दीप्ति शर्मा ने 3 पारियों में 106 रन बनाए, उन्होंने एक शतक भी लगाया. इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने जलवा बिखेरते हुए 3 मैचों में 5 विकेट लिए. 

वहीं टी20 सीरीज  के सबसे पहले मैच में टीम इंडिया 115 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा कर रही थी. जवाब में भारत के 19 रन पर 4 विकेट गिर गए थे, लेकिन दीप्ति शर्मा ने 49 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को संकट से उबारा था. उस मुकाबले में उन्होंने निकी प्रसाद के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 82 रन की बहुमूल्य साझेदारी की थी.

वहीं दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के 4 विकेट 148 रन पर गिर गए थे. इसी बीच दीप्ति ने हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर 153 रनों की साझेदारी की थी, जिससे भारत स्कोरबोर्ड पर 328 रन लगा पाया था. दीप्ति ने 106 रन बनाए थे, वहीं हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 126 रन निकले थे. उसी मुकाबले में दीप्ति ने गेंदबाजी में 32 रन देकर 3 विकेट भी चटकाए थे. इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा गया है.
 
प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर दीप्ति शर्मा ने कहा, “जिम्बाब्वे के साथ सीरीज हमारे लिए शानदार रही, जिस तरह का हमने प्रदर्शन किया उसपर मुझे गर्व है, खासतौर पर युवाओं ने अच्छा किया. बताते चलें कि दीप्ति शर्मा अभी महिला वनडे और टी20, दोनों की रैंकिंग में दुनिया की चौथे नंबर की ऑलराउंडर हैं.”

मेंस कैटेगरी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन ने प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 मैच खेलकर 13 विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी 198 रनों का योगदान रहा. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मेंस क्रिकेट में अक्टूबर महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *