‘जया प्रदा से कोई मुकाबला नहीं…’, क्लासिक सीता ने लव-कुश संग शेयर की फोटो, साई पल्लवी से तुलना

5a4613367b7e16d261cfff1a2f9f0e7417945854846491403 original


नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की तारीफ तो की जा रही है साथ ही इसके हर किरदारों की भी चर्चा खूब हो रही है. भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. वहीं, सीता के रोल को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. जबकि मुकेश खन्ना का मानना है कि इसमें रावण को ग्लोरीफाई किया गया है. उन्होंने इसे ‘रामायण’ नहीं ‘रावणायण’ कहा.

इतना ही नहीं, ‘रामायण’ सीता के अवतार में साई पल्लवी के एक्शन की भी आलोचना की जा रही है. सोशल मीडिया यूजर्स और कुछ सेलेब्स का भी मानना है कि सीता के एक्शन अवतार के बारे में नहीं सुना. इस मिली जुली प्रतिक्रिया के बीच फिल्म इंडस्ट्री की क्लासिक सीता का लुक चर्चा में आ गया है, जिससे साई पल्लवी की तुलना हो रही है.

जया प्रदा ने लव-कुश संग शेयर की फोटो

जया प्रदा ने इंस्टाग्राम पर लव-कुश समेत फोटो शेयर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है. इसमें उन्हें ऑनस्क्रीन सीता के रोल में देखा जा सकता है जबकि उनकी गोद में लव-कुश के रोल में बाल कलाकार भी नजर आ रहे हैं. इसमें उनका लुक सीता अवतार में देखते ही बन रहा है. सिंपल और सहज लुक फैंस का दिल जीत रहा है. लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और उस दौर को याद कर रहे हैं. 

साई पल्लवी से हो रही तुलना

जया प्रदा का सीता अवतार में लुक सामने आने के बाद लोग साई पल्लवी से तुलना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जया प्रदा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है. एक यूजर ने लिखा, ‘अब तक की बेस्ट सीता. जया प्रदा आकर्षक दिव्य रानी सीता के रूप में रहीं! साई पल्लवी का जया प्रदा से कोई मुकाबला नहीं है.’ दूसरे ने लिखा, ‘अगर ब्यूटी की कोई परिभाषा होती तो ये जया प्रदा होतीं. आपको कोई रिप्लेस नहीं कर सकता.’ इसी तरह से लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं. 

जया प्रदा ने इंस्टाग्राम पर लव-कुश के साथ फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, ‘थ्रोबैक फोटो लव कुश.’ आपको बता दें कि जया प्रदा की ये फोटो फिल्म ‘लव कुश’ की है.

‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का पार किया आंकड़ा

इसके अलावा अगर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के बॉक्स ऑफिस के बारे में बात की जाए तो इसकी रिलीज को 8 दिनों का वक्त हो गया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 9 दिनों में 600 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 8 दिनों में 1,028.55 करोड़ का कारोबार कर लिया था.

गौरतलब है कि ‘रामायण’ में राम की भूमिका में रणबीर कपूर, तो सीता के रोल को साई पल्लवी और यश रावण बने है. जबकि रवि दुबे लक्ष्मण तो लारा दत्ता कैकेयी और दशरथ के रोल में अरुण गोविल जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. अभी फिल्म का फर्स्ट पार्ट रिलीज किया गया है जबकि इसका अगला पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *