‘स्पाइडर मैन’ ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म

b392c68b4b868e8009beb74ee4c03b2517862731759501403 original


Spider-Man: Brand New Day BO Collection: हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई. मूवी ने दुनियाभर में जहां रिकॉर्ड तोड़ कमाई की वहीं, इंडिया में भी इसने सभी हिंदी फिल्मों को पछाड़ दिया. बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड्स सेट किए. ऐसे में इसकी रिलीज को 10 दिन हो चुका है और इसे दसवें दिन यानी कि शनिवार को बंपर उछाल मिली. इसे 122% की उछाल मिली और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिया.

‘स्पाइडर मैन’ का 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ ने 10वें दिन कमाल का प्रदर्शन किया. इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कमाई की. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन 34.2 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. दूसरे शुक्रवार 9वें दिन के मुकाबले फिल्म को शनिवार को 122% की उछाल मिली. 9वें दिन फिल्म ने 15.4 करोड़ का बिजनेस किया था.

इसी के साथ ही फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 384.80 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने इंग्लिश में 200 करोड़, हिंदी में 130 करोड़ से ज्यादा, तमिल में 20 करोड़ और तेलुगु में 15 करोड़ का बिजनेस किया. बाकी अन्य भाषाओं में भी इसने अच्छा खासा बिजनेस किया, जिसके बाद फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 454.99 करोड़ रहा.  

यह भी पढ़ें: यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?

‘स्पाइडर मैन’ ने ‘एवेंजर्स एंडगेम’ को पछाड़ा

इतना ही नहीं, फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने 10 दिनों की कमाई के बाद ही ‘एवेंजर्स एंडगेम’ को पछाड़ दिया है, जिसने 373.22 करोड़ का लाइफटाइम नेट कलेक्शन इंडिया में किया था. इसी के साथ ही ये मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की ऑल टाइम हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है.

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की टॉप 10 फिल्में (नेट कलेक्शन)

1. स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे- 384.80 करोड़ (10 दिन)
2. एवेंजर्स एंडगेम- 373.22 करोड़
3. एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर- 227.43 करोड़
4. स्पाइडर मैन नो वे होम- 212 करोड़
5. डेडपूल एंड वोल्वरीन- 135 करोड़
6. डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मेडनेस- 126.94 करोड़
7. थोर; लव ऑफ थंडर- 101.45 करोड़
8. स्पाइडर मैन फार फोर होम- 85.7 करोड़
9. कैप्टन मार्वेल- 84.2 करोड़
10. एवेंजर्स: ऐज ऑफ अल्ट्रोन- 76 करोड़

स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म

यह भी पढ़ें: ‘मेरे घर शेर पैदा हुआ है…’, अभिषेक के जन्म की वजह से बाघ से लड़ने के लिए राजी हुए थे अमिताभ बच्चन

दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉलीवुड फिल्म बनी ‘स्पाइडर मैन’

कोईमोई के अनुसार, फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ हॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. नंबर वन पर ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (390.6 करोड़) है. देखिए टॉप 5 की लिस्ट…
1. अवतार द वे ऑफ वाटर- 390.6 करोड़
2. स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे- 384.80 करोड़ (10 दिन)
3. एवेंजर्स एंडगेम- 373.22 करोड़
4. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर- 227.43 करोड़
5. स्पाइडर मैन नो वे होम- 212 करोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *