Marriages Course: अब शादी से पहले भी करनी होगी तैयारी, जानें क्या हैं गोवा का Marriage Readiness Course?

9110383b01fd2eed28ef26b5a6e66bc117945548533861094 original


Marriages Course: लोग अपने करियर को संवारने और नौकरी पाने के लिए जिंदगी के लगभग दो दशक यानी 20 साल तक पढ़ाई और तैयारी करते हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है कि कोई शादी और पारिवारिक जीवन के लिए भी उतनी ही तैयारी करते होंगे, जो हमारे जीवन का एक बहुत अहम हिस्सा है. दरअसल इस गंभीर सवाल को आधार बनाते हुए गोवा कॉलेज ऑफ होम साइंस ने युवाओं के लिए एक अनूठा सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है.

राज्य में बढ़ते वैवाहिक विवादों और तलाक के मामलों को देखते हुए कॉलेज के मानव विकास और प्रशासनिक अध्ययन विभाग ने पहली बार आम जनता और युवाओं के लिए मैरिज रेडीनेस- प्रिपेयरिंग फॉर हेल्दी एंड लास्टिंग रिलेशनशिप नाम का एक ओपन सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किया है. 15 दोनों का यह स्पेशल प्रोग्राम 2 दिसंबर से 17 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा. 

क्यों पड़ी इस कोर्स की जरूरत?

गोवा में इस पहल की शुरुआत ऐसे समय में हुई, जब राज्य में टूटते रिश्तों और तलाक के आंकड़े चिंता का विषय बने हुए हैं. दरअसल गोवा के कानून विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2022 से 2025 के बीच राज्य की दीवानी अदालत में शादी और तलाक से जुड़े 3000 से ज्यादा याचिकाएं दायर की गई, जिनमें से अकेले 2024 में 947 मामले दर्ज हुए थे. वहीं हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी तलाक के बढ़ती दर पर चिंता जताते हुए पूरे राज्य में प्री मैरिज काउंसलिंग शुरू करने की योजना की घोषणा की थी. ऐसे में कॉलेज की सहायक प्रोफेसर नदिशा कोएल्हो का मानना है कि अक्सर शादी की तैयारी विवाह की तारीख के बहुत करीब शुरू होती है, जब जोड़े उत्साह में जरूरी बातचीत और आपसी समझ को नजरअंदाज कर देते हैं. इन्हीं सब चीजों को देखते हुए राज्य में इस कोर्स की शुरुआत की गई है. 

ये भी पढ़ें-AI in Education: AI से सवाल सॉल्व कराना पड़ सकता है भारी, स्टूडेंट्स बिल्कुल न करें ये गलती

क्या सिखाया जाएगा कोर्स में?

कॉलेज के प्राचार्य महेश पाई के अनुसार यह कोर्स वेडिंग प्लानिंग नहीं सिखाता, बल्कि यह सिखाता है कि एक हेल्दी और टिकाऊ रिश्ता निभाने के लिए इमोशनल मेच्योरिटी कैसे विकसित की जाए. इसमें थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल एक्सरसाइज, पर्सनैलिटी असेसमेंट और सेल्फ रिफ्लेक्शन शामिल होंगे. वहीं कोर्स के नोटिस के अनुसार इसमें डेटिंग का उद्देश्य क्या है, रिश्ते कैसे विकसित होते हैं और इसमें आपसी अपेक्षाएं क्या होती है. इसके अलावा रिश्ते में सेल्फ अवेयरनेस, अपनी ताकत व कमियों और क्षमा करने का आकलन करेंगे. वहीं फैमिली से जुड़ी धारणाएं किसी तरह रिश्ते को किस तरह प्रभावित करती है और शादी के समारोह और वैवाहिक जीवन की लंबी जिम्मेदारियों के बीच वास्तविक अंतर को कैसे समझा जाए यह सब चीजें सिखाई जाएगी. 

कौन ले सकता है इस कोर्स में हिस्सा?

कॉलेज विभाग 2007 से अपने छात्रों को यह विषय पढ़ा रहा था. लेकिन अब इसे पहली बार बाहरी लोगों के लिए भी खोला गया है. इस कोर्स के लिए अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट एंड अनमैरिड यंग एडल्ट्स या कोई भी व्यक्ति जो हेल्दी रिश्ते को बनाने और विवाह की जिम्मेदारियां को समझने में रुचि रखता है, वह इसमें हिस्सा ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें-NTA Recruitment 2026: NTA ने निकाली डायरेक्टर समेत 13 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *