Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स

d82402d7fd10f78ecd71f573c2cf1c3e17863644491771474 original


Monsoon Picnic Safety Tips: सावन और मानसून की बारिश में जब चारों ओर हरीयाली छा जाती है तो ऐसे मौसम में हर कोई घूमने जाने का प्लान बनाता है. खासकर बच्चों को बारिश के दिनों में किसी वॉटरफॉल, नदी के किनारे या पहाड़ों पर पिकनिक मनाने का काफी मन होता है. हालांकि, मानसून के दौरान अक्सर पिकनिक स्पॉट्स से हादसों की कई परेशान करने वाली खबरें सामने आती हैं. ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है. अगर आप भी इस वीकेंड बच्चों के साथ मानसून पिकनिक का प्लान बना रहे हैं, तो निकलने से पहले अपने बच्चों को इन बातों को जरूर समझा दें. 

बहते पानी और वाटरफाल से रहें दूर

बारिश के दिनों में पहाड़ों और झरनों का पानी अचानक और बहुत तेजी से बढ़ता है, जिसे फ्लैश फ्लड कहते हैं. ऐसे में बच्चों को साफतौर पर बता दें कि पानी कितना भी शांत या कम क्यों न दिख रहा हो, उसमें पैर डालने या नहाने की जिद बिल्कुल न करें. साथ ही वॉटरफॉल या नदी के किनारे सेल्फी लेने या रील बनाने के चक्कर में बच्चों को पत्थरों पर न जाने दें, क्योंकि मानसून में काई जमने की वजह से पैर फिसलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. 

जंगली झाड़ियों से बनाए दूरी

मानसून में हरियाली जितनी खूबसूरत लगती है, अपने साथ उतने ही खतरे भी लाती है. बारिश के मौसम में जमीन के अंदर पानी भर जाने के कारण सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े-मकोड़े बाहर निकल आते हैं. इसलिए बच्चों बताएं कि वे पिकनिक स्पॉट पर किसी घनी झाड़ी, लंबी घास या खोखले पेड़ों के पास न जाएं और न ही वहां छुपम-छुपाई जैसा कोई खेल खेलें. खेलते समय हमेशा खुली और साफ जगह पर ही रहें. 

परफेक्ट कपड़े और जूते पहनकर जाएं

पिकनिक पर जाते समय बच्चे अक्सर फैशनेबल कपड़े या चप्पल पहनने की जिद करते हैं, जो मानसून में खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए बच्चों को पूरी आस्तीन के ढीले कपड़े और ट्रैक पैंट पहनाएं ताकि वे मच्छरों और कीड़ों के काटने से बचे रहें. साथ ही उन्हें चप्पल या सैंडल के बजाय अच्छी ग्रिप वाले स्पोर्ट्स शूज पहनाएं. इससे रेतीली या फिसलन भरी मिट्टी पर उनकी पकड़ मजबूत रहेगी और पैर फिसलने का डर नहीं रहेगा. 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में VIP दर्शन बंद, अब ऐसे बुक करें तत्काल पास

बाहर के खाने और पानी से बचाएं

मानसून के मौसम में फूड पॉइजनिंग, डायरिया और पेट का इंफेक्शन बहुत तेजी से फैलता है. ऐसे में पिकनिक स्पॉट्स पर मिलने वाला खुला खाना या चाट-पकौड़ी बच्चों को बीमार कर सकती है. बच्चों की आदत होती है कि वे कहीं भी बहता हुआ पानी देखकर उसे छूते हैं या पीने की कोशिश करते हैं. इसलिए उन्हें समझाएं कि घर से लाया हुआ उबला या फिल्टर पानी ही पिएं. पिकनिक के लिए हमेशा घर का बना सूखा और ताजा खाना ही बेस्ट रहता है. 

सब साथ रहें

पिकनिक स्पॉट पर अक्सर भीड़ होती है और बच्चे खेल-खेल में माता-पिता की नजरों से दूर निकल जाते हैं. ऐसे में बच्चों को साफ समझा दें कि वे आपके रहकर ही खेलें. अगर वे वॉशरूम भी जा रहे हैं, तो परिवार के किसी बड़े सदस्य के साथ ही जाएं. उन्हें समझाएं कि अनजान लोगों से कोई खाने की चीज न लें और न ही उनके साथ कहीं जाएं.

यह भी पढ़ें: कम बजट में करें जापान की सैर! IRCTC लाया 10 दिन का स्पेशल पैकेज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *