सेट पर छठ पूजा का गाना सुनकर रोने लगे थे आयुष्मान खुराना, त्योहार को बताया अपने लिए बेहद खास

8498eda646df71564442ed1d08925b7017945794550431064 original


बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आने वाले हैं. छठ पूजा के त्योहार के बीच मेकर्स ने फिल्म का छठ गीत ‘बुलाए छठी माई’ भी रिलीज कर दिया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. अब आयुष्मना खुराना ने इस त्योहार को अपने लिए बेहद खास बताते हुए खुलासा किया कि गाने की शूटिंग के दौरान सभी सेट पर रोने लगे थे.

आयुष्मान खुराना के दिल में छठ पूजा का खास महत्व

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना ने छठ त्योहार के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करते हुए कहा कि एक पंजाबी होने के नाते उन्हें कभी ये त्योहार मनाने का मौका नहीं मिला था, हालांकि अब पहली बार उन्होंने इस त्योहार का अनुभव लिया. अभिनेता ने कहा, ‘मैंने पहले छठ पूजा सेलिब्रेट नहीं की थी, हालांकि अब त्योहार का अनुभव मेरे लिए काफी खास रहा. इस त्योहार से जुड़ी भावनाएं और इसका महत्व मुझे काफी पसंद आया. ये त्योहार लोगों को बेहद खूबसूरती से एक साथ ले आता है.’

बहुत गहरी आस्था और श्रद्धा है

आयुष्मान खुराना ने छठ पूजा की आस्था और श्रद्धा को बेहद गहरी बताया. उन्होंने आगे कहा कि मुझे ऐसी परंपरा का हिस्सा बनने का मौका मिला जो मेरे किए एक दम नई थी. उन्होंने आगे खुलासा किया कि छठ पूजा के क्लाइमैक्स सीन के वक्त सूरज बड़जात्या ने सभी को इकट्ठा करके सेट पर छठ पूजा का गाना बजाया था.

सेट पर रोने लगे थे सभी

आयुष्मान खुराना ने उस पल को याद किया जब सभी सेट पर एक साथ थे और छठ पूजा का गाना बज रहा था. उन्होंने कहा, ‘उस पल ने सभी को इमोशनल कर दिया था और सबकी आंखों में आंसू थे. हमेशा के लिए वो पल हमारे साथ जुड़ गया.’

कब रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’?

सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ये प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस शरवरी वाघ नजर आएंगी. इसका निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स ने किया है. ये रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा फिल्म थिएटर्स में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *