‘रामायण’ दूसरे संडे को करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? एडवांस बुकिंग में मिली 76% की उछाल

4c447f6dae4b8ec5b652d153e2a0b9bd17946550177491403 original


रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर काफी चर्चा हो रही है. ये एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है और माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर सकती है. फिल्म एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त कमाई कर चुकी है. बताया जा रहा है कि दूसरे संडे के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है.

दरअसल, ‘रामायण’ को छठ महापर्व की फायदा बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिख सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को दूसरे संडे के लिए एडवांस बुकिंग में 76% की उछाल मिली है. इसने डबल डिजिट में कमाई एक दिन पहले ही कर लिया है. चलिए बताते हैं फिल्म ने सेकंड संडे के लिए एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है. 

प्री-सेल्स में 20 करोड़ का आंकड़ा किया पार

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो ‘रामायण’ के पार्ट 1 ने शनिवार को 5 बजे तक 20.60 करोड़ का कलेक्शन प्री-सेल्स में कर लिया. इसे शनिवार के मुकाबले रविवार के लिए 76% की उछाल मिली है. फिल्म ने हिंदी 3डी में 7.67 करोड़, हिंदी 2डी 3.42 करोड़, हिंदी आईमैक्स 3डी 2.50 करोड़, मलयालम 3डी 2 करोड़, तमिल 3डी 1.23 करोड़, कन्नड़ 3डी 1.16 करोड़, तेलुगु 3डी 53 लाख, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 18.51 करोड़ हो चुका है. 

जबकि ‘रामायण’ का बाकी अन्य भाषाओं में कलेक्शन 2.09 करोड़ है और इसके बाद इसका टोटल नेट कलेक्शन 20.60 करोड़ हो चुका है. 

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर नॉन स्टॉप रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

‘रामायण’ का 9 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

इसके अलावा अगर ‘रामायण’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, इसका 9 दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 612.70 करोड़ हो चुका है. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,111 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, फिल्म ने ओवरसीज में 378.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है. फिल्म को दूसरे शनिवार को भी दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है और ये दूसरे शनिवार के कलेक्शन के बाद 1200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी. 

आपको बता दें कि ‘रामायण’ को 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. अभी इसका पहला पार्ट रिलीज किया गया है, जिसमें रावण की कहानी और भगवान राम के वनवास की कहानी देखने के लिए मिलती है जबकि फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 के मौके रिलीज किया जाएगा. फैंस इसके दूसरे पार्ट के लिए भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *