रोहित शर्मा बने पाकिस्तान के कप्तान! गिल के साथ करेंगे ओपनिंग; पड़ोसियों का ब्लंडर देख सिर पकड़ लेंगे आप

07617542b657e18ca8aeaec33bef9c8517783287371591364 original


पाकिस्तान टीम इन दिनों बांग्लादेश के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेल रही है. आज यानी 9 मई (शनिवार) को मुकाबले का दूसरा दिन है. इस दिन ब्रॉडकास्टर ने ऐसी गलती कर दी, जिसे देखकर आप भी सिर पकड़ लेंगे. रोहित शर्मा को पाकिस्तान का कप्तान बना दिया गया. शुभमन गिल को ओपनिंग के लिए उनका जोड़ीदार भी चुन लिया. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

दरअसल ब्रॉडकास्टर ने पाकिस्तान और बांग्लादेश टेस्ट के दूसरे दिन लाइव प्रसारण के दौरान पाकिस्तान की प्लेइंग 11 दिखाने की बजाय भारत की प्लेइंग 11 दिखा दी, जिसमें रोहित शर्मा को कप्तान दिखाया गया. इसके साथ इलेवन में शुभमन गिल दूसरे नंबर पर थे. 

गलती से दिखाई जाने वाली प्लेइंग 11 में- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार शामिल रहे. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि लिस्ट से विराट कोहली नाम गायब रहा. 

सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर 

लोगों ने ब्रॉडकास्टर की गलती को पकड़ा और सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया. लोगों ने वीडियों के साथ-साथ तस्वीरें भी शेयर कीं. एक यूजर ने इस पर लिखा कि ‘वो यहां भी इंडिया को नहीं भूल सकते.’

टेस्ट का हाल 

टेस्ट के दो दिन पूरे हो चुक हैं. पहले बैटिंग करने वाली बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 413 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान नजमुल हुसैन शांतों ने शतकीय पारी खेलते हुए 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 101 रन स्कोर किए. इसके अलावा मोमिनुल हक ने 91 और मुशफिकुर रहीम ने 71 रनों की पारी खेली. पहली पारी में बैटिंग के लिए क्रीज पर मौजूद पाकिस्तान ने दूसरा दिन समाप्त होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 179 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. अब पाकिस्तान 234 रनों से पीछे है. 

 

यह भी पढ़ें: प्लेऑफ की तरफ तेजी से बढ़ रही KKR, दिल्ली पर जीत के बाद क्या है ताजा समीकरण? जानें पूरा गणित

‘क्रिकेट नहीं, ये तमाशा है’, गोयनका ने IPL पर उठाए सवाल; जो कहा उससे मचेगा बवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *