Kids Diet in Monsoon: बारिश का मौसम शुरू हो रहा है. वहीं बारिश का मौसम गर्मी से राहत देता है, लेकिन यही मौसम बच्चों के लिए कई तरह की हेल्थ से जुड़ी बीमारियां भी लेकर आता है. इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने, इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस के एक्टिव होने के कारण छोटे बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में माता-पिता को बच्चों की डाइट से लेकर उनकी साफ-सफाई और रोजाना की देखभाल तक हर छोटी बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की बारिश के मौसम में अपने छोटे बच्चों को भूलकर भी कौन सी चीज नहीं देनी चाहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है.
बच्चों को बाहर का खाना देने से बचें
बरसात के मौसम में सड़क किनारे मिलने वाली चाट, गोलगप्पे, पकौड़ी, समोसे और दूसरे स्ट्रीट फूड बच्चों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. इन खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाला पानी और तेल कई बार दूषित हो सकता है, जिससे पेट संबंधी इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि इस मौसम में बच्चों को केवल घर का ताजा और साफ खाना ही देना चाहिए.
कटे हुए फल और बासी खाने से रखें दूरी
खुले में रखे हुए कटे हुए फल बारिश के मौसम में जल्दी संक्रमित हो सकते हैं. इनमें धूल, गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से जमा हो जाते हैं. इस तरह बासी भोजन में भी फंगस और बैक्टीरिया तेजी से विकसित हो सकते हैं, इसलिए बच्चों को हमेशा ताजा भोजन और ताजे फल ही खिलौने चाहिए.
कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक से परहेज करें
डाइट एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के मौसम में बच्चों को कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट ड्रिंक और ज्यादा ठंडी चीज देने से बचना चाहिए. इससे गले में इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है. इसके बजाय बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी और नारियल पानी जैसी चीजें पिलानी चाहिए.
ये भी पढ़ें-Pushups Benefits: रोज 100 पुशअप्स मारने पर कितने दिन में बन जाएगी बॉडी, क्या कहते हैं जिम एक्सपर्ट?
ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना न खिलाएं
बारिश के मौसम में पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है. ऐसे में ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और भारी भोजन बच्चों के पेट पर एक्स्ट्रा दबाव डाल सकता है. इससे गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का भोजन बच्चों के लिए ज्यादा सही माना जाता है.
पत्तेदार सब्जियां भी सोच-समझकर खिलाएं
इस मौसम में पत्तेदार सब्जियों में मिट्टी और कीटाणुओं की मात्रा बढ़ सकती है. अगर इन्हें अच्छी तरह साफ किए बिना इस्तेमाल किया जाए तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए पालक और मेथी जैसी सब्जियों का उपयोग करने से पहले अच्छी तरह धोना जरूरी है.
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator