अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

b072df8813f6a0a1848ea21e86c8f62f17866165844331212 original


BCCI ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ सितंबर में होने वाली टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान कर दिया था. हालांकि अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड शेड्यूल में बदलाव पर विचार कर रहा है. इसके पीछे की वजह भारतीय फैंस का दिल जीत लेगी। इसके आलावा सीरीज से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण खबर आई. तीन मैचों की टी20 सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने हासिल कर लिए हैं.

ITW यूनिवर्स के पास मैचों के ग्लोबल राइट्स थे, उन्होंने अन्य कंपनियों जियोहॉटस्टार और जी यूनिट8 के साथ बातचीत के बाद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ये राइट्स सौंप दिए. क्रिकबज ने ITW यूनिवर्स के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से पुष्टि की है कि मैचों के डिजिटल राइट्स फैनकोड के पास है.

बता दें कि बेशक अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान है, लेकिन तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिम में खेले जाएंगे. बुधवार को जारी शेड्यूल के अनुसार पहला मैच 13 सितंबर, दूसरा 15 और तीसरा 17 सितंबर को होगा. इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने शेड्यूल में बदलाव की मांग की है.

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब

गणेश चतुर्थी पर मैच खेलना चाहती है अफगानिस्तान टीम

रिपोर्ट के अनुसार, ITW के संस्थापक भैरव शांत ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान को लिखे एक पत्र में कहा, “इस सीरीज़ की सफलता में गहराई से जुड़े मीडिया अधिकार और प्रोडक्शन पार्टनर के तौर पर, ITW यूनिवर्स एसीबी से अनुरोध करता है कि शेड्यूल में एक बदलाव करने पर विचार करे. 3 मैचों की सीरीज का एक मैच 14 सितंबर, यानी गणेश चतुर्थी को हो सके.

वो मानते हैं कि गणेश चतुर्थी भारत में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले और भावनात्मक रूप से अहम त्योहारों में से एक है। यह नई शुरुआत का दिन है. इस तारीख पर मैच खेलने का प्रस्ताव देकर एसीबी एक ऐसा नेक काम करेगा जो खेल के मैदान से कहीं आगे की बात है.

यह भी पढ़ें- ‘अगर मैं कोच होता’, मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान

ITW के संस्थापक ने आगे कहा, “इससे दिखेगा कि अफगानिस्तान भारतीय संस्कृति और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं का सम्मान करता है और इससे बीसीसीआई और एसीबी के बीच रिश्ता भी मजबूत होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *