Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?

265556d8d87e35961caa40e37d58c22117867031955531346 original


Petrol Diesel Price Hike: पाकिस्तान में आज यानी 14 अगस्त के मौके पर 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. इस साल स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत देश में महंगाई के साथ हुई है. खबरें हैं कि पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेट्रोल- डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. जिसका बोझ अब वहां की आवाम के ऊपर पड़ने वाला है.

कितना हुआ दामों में इजाफा?
पाकिस्तान में बढ़े पेट्रोल- डीजल के दामों के बारे में देश की ऊर्जा मिनिस्ट्री की पेट्रोलियम डिविजन ने बताया है. मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए इस नोटिफिकेशन के मुताबिक पेट्रोल की कीमत 0.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है, जिसके बाद ये कीमत 324.98 रुपये से बढ़कर 325.43 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

तो वहीं हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 1.16 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, और ये 382.79 रुपये से बढ़कर 383.95 रुपये प्रति लीटर हो गई है. ये रिवाइज्ड कीमतें 14 अगस्त से लागू हो रही हैं. इन कीमतों में इजाफा तेल और गैस रेग्युलेटरी अथॉरिटी के रिकमंडेशन पर हुई है.

ये भी पढ़ें: GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

क्या है पाकिस्तान का प्राइजिंग मैकेनिज्म
ईंधन की कीमतों में ये बढ़ोतरी पाकिस्तान के बदले हुए पेट्रोलियम प्राइजिंग सिसटम के तहत हुई है. जिसके तहत हर रोज ईंधन की कीमतों को OGRA तय करता है. ये सिस्टम जुलाई के महीने से देश में शुरू हुआ है, जबसे मिडिल ईस्ट के बीच तनाव शुरू हुआ था. ग्लोबली एनर्जी इससे काफी प्रभावित हुई थी. तो वहीं इंटरनेशनल तेल मार्केट में उतार- चढ़ाव भी देखने को मिला था.

बता दें कि साल 2026 में ईरान- अमेरिका के तनाव की वजह से देशभर में तेल का आयात काफी प्रभावित हुआ है. भारत में भी इसके चलते पेट्रोल- डीजल की कीमतों में काफी इजाफा किया गया. पाकिस्तान में भी अप्रैल के महीने में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बदलाव देखे गए थे. वहीं अब हाल ही में एक बार फिर बढ़ोतरी की वजह से देश की आवाम को महंगाई की मार पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *