How To Clean Electric Kettle: इलेक्ट्रिक केतली को कैसे साफ करें? अंदर जमी सफेद परत ऐसे हटाएं

1b086e081827e8e00db330741bb34cff17904245191311257 original


How To Clean Limescale From Electric Kettle: अगर इलेक्ट्रिक केतली में चाय या कॉफी बनाने के दौरान सफेद परत के छोटे-छोटे टुकड़े नजर आने लगे हैं या पहले के मुकाबले पानी उबलने में ज्यादा समय लग रहा है, तो इसकी वजह केतली के अंदर जमा लाइमस्केल हो सकता है. इसे साफ करने के लिए केतली को जोर-जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं होती. सही तरीके से डीसकेलिंग करने पर यह जमी हुई परत आसानी से निकल सकती है.

इलेक्ट्रिक केतली में सफेद परत क्यों जमती है?

केतली के अंदर दिखाई देने वाली सफेद या हल्के भूरे रंग की परत को लाइमस्केल कहा जाता है. यह हार्ड वॉटर में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स के कारण बनती है. जब पानी बार-बार गर्म होता है, तो पानी तो भाप बनकर निकल जाता है, लेकिन ये मिनरल्स केतली की सतह और नीचे लगे हीटिंग एलिमेंट पर जमा होते जाते हैं. इसी वजह से केतली के नीचे सफेद या भूरे रंग की परत, छोटे-छोटे फ्लेक्स या चॉक जैसी परत दिखाई दे सकती है. अगर इसे लंबे समय तक साफ न किया जाए, तो यह हीटिंग एलिमेंट को ढक सकती है. इससे पानी गर्म होने में ज्यादा समय लग सकता है.

How To Clean Electric Kettle: इलेक्ट्रिक केतली को कैसे साफ करें? अंदर जमी सफेद परत ऐसे हटाएं

सफेद परत हटाने के लिए सिरका और पानी का तरीका

इलेक्ट्रिक केतली की सफाई के लिए सफेद सिरका एक आसान विकल्प हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले केतली को बंद करके प्लग निकाल दें. उसमें मौजूद पानी खाली करें और केतली को उसके पावर बेस से अलग कर दें. पावर बेस को पानी से दूर रखें. अब केतली में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी डालें. मिश्रण इतना होना चाहिए कि जहां लाइमस्केल जमा है, वह हिस्सा अच्छी तरह उसमें डूब जाए. केतली को अधिकतम सीमा से ऊपर न भरें. इसके बाद मिश्रण को उबालें. उबलने के बाद केतली बंद कर दें और सिरका-पानी के मिश्रण को करीब 30 मिनट से एक घंटे तक अंदर रहने दें. अगर परत काफी मोटी है, तो इसे ज्यादा समय तक छोड़ने की जरूरत पड़ सकती है.

How To Clean Electric Kettle: इलेक्ट्रिक केतली को कैसे साफ करें? अंदर जमी सफेद परत ऐसे हटाएं

इसके बाद मिश्रण को बाहर निकाल दें और केतली को साफ पानी से तीन-चार बार अच्छी तरह धोएं. एक बार साफ पानी भरकर उसे उबालें और उस पानी को भी फेंक दें. अगर सिरके की गंध रह गई है, तो एक बार फिर साफ पानी उबालकर निकाल दें. केतली के अंदर जमी परत के लिए बार-बार रगड़ने से बचें. अगर कुछ फ्लेक्स रह जाते हैं, तो डीसकेलिंग प्रक्रिया दोबारा की जा सकती है.

सिरका इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो ये विकल्प हैं

अगर आपको सिरके की गंध पसंद नहीं है या आपकी केतली के मैनुअल में इसका इस्तेमाल करने से मना किया गया है, तो दूसरे विकल्प भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. सिट्रिक एसिड एक विकल्प है. इसे पानी में मिलाकर केतली में उबालें और करीब 20 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें. नींबू के रस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. एक या दो नींबू का रस पानी में मिलाकर उबालें और करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद केतली को अच्छी तरह धो लें. केतली के लिए बनाए गए कमर्शियल डिस्केलर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसे हमेशा पैकेट पर दिए निर्देशों के अनुसार ही इस्तेमाल करें.

बेकिंग सोडा लाइमस्केल हटाने के लिए सही विकल्प नहीं है. यह हल्के दाग और गंध को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन एसिड की तरह जमी हुई लाइमस्केल परत को नहीं घोलता.

केतली के अंदर और बाहर की सफाई कैसे करें?

डीस्केलिंग के अलावा केतली की नियमित सफाई भी जरूरी है. अंदर की सफाई के लिए इसे साफ पानी से धोकर मुलायम कपड़े से पोंछें. स्टील वूल या खुरदरे स्क्रबर का इस्तेमाल न करें. केतली के बाहरी हिस्से को हल्के गीले कपड़े और थोड़े से माइल्ड डिश सोप से साफ किया जा सकता है. इसके बाद इसे सूखे कपड़े से पोंछ दें. अगर केतली में ग्लास बॉडी है, तो मुलायम कपड़े और हल्के सिरका-पानी के घोल से धुंधली परत साफ की जा सकती है. अगर मॉडल में स्पाउट फिल्टर लगा है, तो उसे निकालकर पानी से धोएं और सॉफ्ट टूथब्रश से साफ कर सकते हैं. पावर बेस को सिर्फ हल्के गीले कपड़े से साफ करें. उस पर पानी न डालें और इलेक्ट्रिकल कॉन्टैक्ट्स को गीला न होने दें.

इसे भी पढ़ें – Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक

कितने दिन में केतली को डीस्केल करें?

केतली को कितनी बार साफ करना है, यह आपके पानी की क्वालिटी और इस्तेमाल पर निर्भर करता है. हार्ड वॉटर और रोजाना इस्तेमाल वाली केतली को करीब दो सप्ताह में डीस्केल करने की जरूरत पड़ सकती है. हल्के इस्तेमाल में तीन से चार सप्ताह का अंतर रखा जा सकता है. अगर फिल्टर्ड या सॉफ्ट वॉटर इस्तेमाल करते हैं, तो रोजाना इस्तेमाल के बावजूद चार से छह सप्ताह में डीस्केलिंग काफी हो सकती है. लेकिन अगर केतली में सफेद फ्लेक्स नजर आने लगें या पानी पहले से धीमी गति से उबलने लगे, तो तय समय का इंतजार किए बिना सफाई कर लेनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- Needle Threading Trick: सुई के छेद में नहीं जा रहा धागा? काम आएंगे ये 4 आसान हैक्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *