RBSE Rajasthan board Exam 2027: राजस्थान 10-12वीं बोर्ड 2027 की परीक्षाएं स्थगित, RBSE ने जनगणना के चलते लिए फैसला 

ea4a5eed645b119ceec6c2dd05a8299317946563290041094 original


RBSE Postpones Rajasthan board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) अजमेर ने 2027 में क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव बदलाव का ऐलान किया है. बोर्ड ने साफ किया है कि जनगणना के कारण पहले से तय फरवरी महीने में अब परीक्षाएं नहीं होगी. बोर्ड ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा और स्टूडेंट्स को बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी 2027 में नहीं होगी. वहीं बोर्ड ने अभी तक रिवाइज्ड से एग्जामिनेशन डेट्स अनाउंस नहीं की है. 

जनगणना के चलते लिया गया फैसला 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने अपने अधिकारी के एक्स अकाउंट के माध्यम से 10वीं और 12वीं 2027 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का ऐलान किया है. बोर्ड के अनुसार जनगणना के चलते फरवरी 2027 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकती है. वहीं आपको बता दे कि इससे पहले 7 नवंबर को बोर्ड ने परीक्षा शेड्यूल जारी किया था, लेकिन अब इन परीक्षाओं की तारीखों में बोर्ड ने बदलाव की घोषणा कर दी है. ऐसे में अब स्टूडेंट्स को नए टाइमटेबल का इंतजार करना होगा. 

पहले कब होनी थी परीक्षाएं?

राजस्थान बोर्ड की आज कि घोषणा से पहले बोर्ड ने 7 नवंबर को घोषणा की थी कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी 2027 से शुरू होगी. बोर्ड ने एग्जाम के समय में भी बदलाव किया था. दरअसल पहले के शेड्यूल के अनुसार एग्जाम पहले से तय सुबह 8:30 के बजे होते थे लेकिन बोर्ड के परीक्षा टाइम में बदलाव के बाद इस बार से बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 10:30 शुरू होनी है. लेकिन नई घोषणा के बाद फरवरी का एग्जाम शेड्यूल ऑफ फॉलो नहीं किया जाएगा. हालांकि परीक्षा टाइम की घोषणा में बदलाव होगा या नहीं अभी तक बोर्ड ने यह साफ नहीं किया है, बोर्ड ने सिर्फ परीक्षा स्थगित करने का ऐलान किया है. ऐसे में स्टूडेंट को बोर्ड की तरफ से रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी करने का इंतजार करना होगा. वहीं इसी बीच आरबीएसई ने 2027 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स के लिए मॉडल क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिया था. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मॉडल क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करके परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-Kerala Board: केरल बोर्ड का मार्च कैलेंडर जारी, जानें कब से शुरू होंगे SSLC और प्लस 2 एग्जाम?

कब तक आएगी रिवाइज्ड एग्जाम डेट? 

2027 में राजस्थान बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स अपडेटेड टाइम टेबल के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. फिलहाल बोर्ड की तरफ से नई टाइम टेबल को लेकर किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है, ऐसे में रिवाइज्ड डेटशीट के लिए अभी स्टूडेंट्स को इंतजार करना होगा. जब तक बोर्ड रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी नहीं करता, तब तक स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे अपने मौजूदा स्टडी प्लान के हिसाब से परीक्षा की तैयारी जारी रखें. उन्हें रेगुलर ऑफिशियल आरबीएसई वेबसाइट चेक करने की सलाह भी दी गई है. जिससे स्टूडेंट्स को समय पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी का अपडेट मिलता रहे. 

ये भी पढ़ें-IIIT Faculty Recruitment: IIIT में भर्ती नियम बदला, अब कभी भी कर सकेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *