Cooler Bad Smell Solution: कूलर से आ रही गंदी स्मेल, ऐसे करें कमरे को फ्रेश और खुशबूदार 

c1627da05151c9450271483a1f02101117783077755371094 original


Cooler Bad Smell Solution: देशभर में इस समय कड़ाके की गर्मियां पड़ रही है. वहीं गर्मियों में कूलर की जरूरत तेजी से बढ़ जाती है. तेज धूप और उमस भरे मौसम में कूलर की ठंडी हवा राहत जरूर देती है. लेकिन कई बार यही कूलर पूरे कमरे का माहौल खराब कर देता है. अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि कूलर चलाते ही उसमें से मछली जैसी या सीलन भरी बदबू आने लगती है. यह गंध न सिर्फ परेशान करती है, बल्कि लंबे समय तक कमरे में रहने पर भारीपन भी महसूस होने लगता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपके भी कूलर से गंदी स्मेल आ रही है तो आप कैमरे को फ्रेश और खुशबूदार कैसे रख सकते हैं. 

क्यों आने लगती है कूलर से बदबू? 

कूलर की टंकी में अगर कई दिनों तक वही पानी भरा रहे तो उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं. यही वजह है की कूलर से सड़ी हुई गंध आने लगती है. इसके अलावा कूलर की घास लगातार गीली रहती है, जिससे उसमें फफूंदी जम जाती है. अगर कमरे में वेंटिलेशन सही न हो और खिड़कियां पूरी तरह बंद रहे तो नमी बढ़ जाती है और बदबू ज्यादा महसूस होने लगती है. कई बार टंकी में कैल्शियम की सफेद परत और कीचड़ जम जाने से भी कूलर की हवा खराब हो जाती है. 

सिर्फ सफेद सिरका करेगा बदबू दूर 

कूलर की गंदी स्मेल हटाने के लिए सफेद सिरका काफी असरदार माना जाता है. इसके लिए सबसे पहले कूलर की टंकी खाली करें और उसमें साफ पानी भर लें. अब इसमें एक से दो कप सफेद सिरका डालकर कूलर को 10 से 15 मिनट तक चलाएं. इससे टंकी में मौजूद बैक्टीरिया कम होते हैं और गंध भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. 

बेकिंग सोडा भी है फायदेमंद 

अगर बदबू ज्यादा आ रही है तो कूलर के पानी में दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा डाल सकते हैं. बेकिंग सोडा दुर्गंध को सुखाने का काम करता है और पानी को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है. इससे टंकी की हल्की सफाई भी हो जाती है. 

ये भी पढ़ें-Asthma Symptoms:क्या प्रदूषण से बढ़ रहे हैं अस्थमा के मरीज? घर से निकलने से पहले जान लें ये सच

नीम और नींबू से मिलेगी ताजगी 

नीम को पुराने समय में नेचुरल क्लीनर माना जाता है. कूलर की टंकी में नीम की पत्तियों की छोटी पोटली डालने से बदबू कम होती है और बैक्टीरिया भी पनपने नहीं पाते. चाहे तो नीम के तेल की कुछ बूंदे भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं तेज गंध आने पर 4 से 5 नींबू का रस पानी में मिलाने से भी राहत मिलती है. नींबू की खुशबू पानी की बदबू को काम करती है और हवा को फ्रेश महसूस कराती है. 

कूलर की घास और टैंक की सफाई भी जरूरी 

सिर्फ पानी बदलना काफी नहीं होता है. कूलर के पैड्स यानी घास को समय-समय पर साफ करना भी जरूरी है. अगर घास बहुत पुरानी हो गई है, तो उसे बदल देना बेहतर होता है. बीच-बीच में इन्हें धूप में सुखाने से भी फंगस कम होती है. इसके अलावा टैंक, पंप और पाइप की सफाई भी करते रहना चाहिए. इनमें जमा गंदगी और काई बदबू बढ़ा सकती है.

ये भी पढ़ें-Parenting Tips: आपकी ये पांच बातें बिगाड़ रही हैं बच्चों की आदत, जल्द कर लें सुधार वरना भुगतने होंगे अंजाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *