Health Risks: जहरीली हवा शरीर के DNA को कैसे पहुंचाती है नुकसान?

cb3e0dde2d9b64b0da9d3e7867a0820c17945831277821014 original


Health Risks: जब भी वायु प्रदूषण की बात होती है तो सबसे पहले खांसी, सांस फूलना और फेफड़ों की बीमारी का ख्याल आता है. लेकिन खराब हवा का असर इससे कहीं ज्यादा होता है. हम रोज जिस हवा में सांस लेते हैं, उसमें मौजूद छोटे और जहरीले कण धीरे-धीरे शरीर के अंदर पहुंचते हैं. लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से शरीर की कोशिकाओं पर भी असर पड़ता है. एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदूषण शरीर के DNA और जीन के काम करने के तरीके को भी प्रभावित करता है.

 सांस के साथ शरीर में क्या-क्या पहुंच रहा है?

हवा में कई तरह के प्रदूषण फैलाने वाले कण मौजूद होते हैं. इनमें PM2.5 सबसे ज्यादा चिंता की वजह है. ये इतने छोटे होते हैं कि सांस के साथ फेफड़ों के अंदर तक पहुंच जाते हैं. कुछ कण खून में भी जाते हैं और शरीर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचते हैं. इनके लंबे समय तक संपर्क में रहने से शरीर के अंदर सूजन बढ़ती है. आसान भाषा में कहें तो शरीर की कोशिकाओं पर दबाव पड़ने लगता है और उन्हें नुकसान पहुंचता है. यही वजह है कि प्रदूषण का असर सिर्फ सांस लेने में परेशानी तक सीमित नहीं रहता.

यह भी पढ़ें : क्यों मॉर्निंग वॉक करते हुए साथ छोड़ देता है शरीर, इस दौरान कैसे रिएक्ट करती है बॉडी? 

 क्या जहरीली हवा हमारे DNA को भी नुकसान पहुंचाती है?

हमारे शरीर की हर कोशिका में DNA होता है. इसे ऐसे समझ सकते हैं कि यह शरीर को काम करने के सिग्नल्स देता है. शरीर की बढ़त से लेकर कोशिकाओं के काम करने तक में इसकी अहम भूमिका होती है. लेकिन प्रदूषण से निकलने वाले हानिकारक कण शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता हैं. इससे DNA में बदलाव होने का खतरा भी रहता है.

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों बढ़ जाती है चिंता?

लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से दिल की बीमारी, स्ट्रोक और डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ता है. कुछ रिसर्च में प्रदूषण और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के बीच संबंध भी सामने आया है. गर्भवती महिलाओं के लिए भी खराब हवा चिंता की वजह होती है. इसके संपर्क में रहने से समय से पहले बच्चे का जन्म होने और उसके विकास पर असर पड़ने का खतरा बढ़ता है. इसलिए प्रदूषण को सिर्फ कुछ दिनों की परेशानी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. जब हवा खराब हो तो बाहर जाने का समय कम रखें, जरूरत पड़ने पर अच्छी फिटिंग वाला मास्क पहनें और घर में भी हवा साफ रखने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें :Mask Buying Guide: प्रदूषण में N95 या N99, कौन सा मास्क है बेहतर? 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *